{"_id":"67bff07f5605ad03bc0ad8c2","slug":"video-grand-procession-was-taken-out-in-bareilly-on-the-occasion-of-mahashivratri","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बरेली में महाशिवरात्रि पर धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा, शहर में गूंजे भगवान भोलेनाथ के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बरेली में महाशिवरात्रि पर धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा, शहर में गूंजे भगवान भोलेनाथ के जयकारे
बरेली में महाशिवरात्रि पर चौपुला चौराहे से शोभायात्रा निकाली गई। रैली का शुभारंभ विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह गंगवार ने किया। शोभायात्रा में कई झांकियां थीं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु ध्वज लेकर बम-बम के जयघोष करते हुए निकले। इस मौके पर विश्व हिंदू महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोनू सिंह, कार्यकारिणी सदस्य संजीव अवस्थी, हरिराम दोहरे, अजय पाल शर्मा, मुनीश गुप्ता, देवेंद्र सिंह यादव, पंकज अग्रवाल, अभिषेक चंद्रा आदि थे। वहीं राष्ट्रीय मानव सेवा क्लब की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा वातावरण शिवमय हो गया। पूजा अर्चना के बाद भगवान शिव-पार्वती, राधा- कृष्ण की झांकियां निकाली गई। शोभा यात्रा का नेतृत्व पूजा पाल ने किया। इस मौके पर रविंद्र मिश्रा, बिंदु सक्सेना, मुकेश मेंदीरत्ता, सत्यवती सत्या, राजीव पाल, नेहा, सोना, सरिता पाल, रुचि, शारदा आदि थे। उधर, कुंवरपुर में भी शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शिवभक्तों ने मनमोहक झाकियां निकाली। दूर-दराज से आए लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। शोभायात्रा किला, बड़ा बाजार, कुतुबखाना से चौपला, बिहारीपुर, सिटी श्मशान भूमि होते हुए कुंवरपुर के स्थित शिव मंदिर तक गई। शोभायात्रा में आदित्य सक्सेना, संतोष सैनी, प्रवीण सक्सेना, निशांत, शिवम्, आदि थे। शिव शक्ति प्रदोष महामंडल प्रबंधक समिति की ओर से शिव बरात निकाली गई। भगवान शिव की अलग-अलग वेशभूषा भक्त बरात में शामिल हुए। उनके गण भी बारात में शामिल हुए। सैकड़ों लोग शिव के भजनों पर थिरकते दिखे। भक्तों के माथे पर भगवान का त्रिपुंड और चंदन के टीके लगे थे। इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ के जयघोष से शहर का वातावरण भक्तिमय हो उठा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।