Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Sonebhadra News
›
VIDEO : Shiva Barat was taken out by Purvanchal Shri Ram Sena in Renukut of Sonbhadra devotees kept dancing to the tune of DJ
{"_id":"67bf3ab9ed14143d7d08d283","slug":"video-shiva-barat-was-taken-out-by-purvanchal-shri-ram-sena-in-renukut-of-sonbhadra-devotees-kept-dancing-to-the-tune-of-dj","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र के रेणुकूट में पूर्वांचल श्रीराम सेना की ओर निकाली गई शिवबरात, डीजे की धुन पर नाचते-झूमते रहे भक्त, खूब हुई आतिशबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र के रेणुकूट में पूर्वांचल श्रीराम सेना की ओर निकाली गई शिवबरात, डीजे की धुन पर नाचते-झूमते रहे भक्त, खूब हुई आतिशबाजी
रेणुकूट नगर में शुक्रवार को पूर्वांचल श्रीराम सेना की ओर से शिव बरात धूमधाम से निकाली गई। मुर्धवा से निकली बरात रेणुकूट मुख्य बाजार होते हुए पिपरी तक गई। बरात में शामिल लोग बैंड बाजे और डीजे की धुन पर नाचते-झूमते रहे। खाड़पाथर स्थित शिव मंदिर से शुरू हुआ जुलूस मुर्धवा मोड़ पर पहुंचा, जहां भगवान शिव की पूजा की गई। बरात में सबसे आगे आतिशबाजी करते हुए लोग चल रहे थे। इसके बाद भगवान शंकर का रथ था।उसके पीछे भगवान झांकियां शामिल थीं। बरात में एक खुले ट्रेलर पर तांडव नृत्य करते कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे। हर हर महादेव एवं जय श्रीराम के नारे से पूरा नगर गूंज उठा। जगह-जगह बरातियों को रोककर नाश्ता और जलपान भी कराया गया। देर शाम बरात पिपरी चौराहे पर पहुंचा। वहां शिव विवाह और भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सुरक्षा में पिपरी थाने के प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह व चौकी प्रभारी राजेश चौबे दल बल के साथ लगे रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।