Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Balrampur News
›
VIDEO : Balrampur: देश के विकास में योगदान दे रहा राज्य कर विभाग, अफसरों व कर्मियों के साथ वकीलों ने मनाया स्थापना दिवस
{"_id":"67bed8e854d1ebc58802a118","slug":"video-balrampur-thasha-ka-vakasa-ma-yagathana-tha-raha-rajaya-kara-vabhaga-afasara-va-karamaya-ka-satha-vakal-na-manaya-sathapana-thavasa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Balrampur: देश के विकास में योगदान दे रहा राज्य कर विभाग, अफसरों व कर्मियों के साथ वकीलों ने मनाया स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Balrampur: देश के विकास में योगदान दे रहा राज्य कर विभाग, अफसरों व कर्मियों के साथ वकीलों ने मनाया स्थापना दिवस
अफसरों व कर्मियों के साथ जुड़े वकीलों ने बुधवार को राज्य कर विभाग का स्थापना दिवस धूमधाम केे साथ मनाया। केक काटकर राज्य कर विभाग के देश के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त राज्य कर अभिषेक गुप्त ने कहा कि व्यापारियों से टैक्स जुटाकर विभाग देश के विकास में शानदार योगदान दे रहा है। 26 फरवरी 1948 को राज्य कर विभाग का गठन किया गया था। तबसे विभाग शानदार योगदान दे रहा है। उन्होंने जिले के व्यापारियों से अपील किया कि देश के विकास में योगदान देने के लिए समय पर टैक्स जमा करें। सहायक आयुक्त राज्य कर डॉ. मनोज कुमार ने कार्यक्रम का संचालन कर विभाग के योगदान को बताया। सहायक आयुक्त राज्य कर प्रवीण कुमार सिंह, राज्य कर अधिकारी प्रवीण कुमार व फैसल खान ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष इंदुभूषण जायसवाल व मंत्री अभय प्रताप सिंह, बलरामपुर टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्त, संगठन मंत्री आशीष कुमार मिश्र, सचिव अजय कुमार श्रीवास्तव व कोषाध्यक्ष प्रहलाद कुमार चौहान ने भी राज्य कर विभाग की स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होकर योगदान को बताया। कार्यक्रम में राज्य कर विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ अधिवक्ता भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।