{"_id":"67bf388a16ca06e9b307618f","slug":"video-in-bijnor-shiva-temples-resounded-with-chants-of-bhole-devotees-performed-jalabhishek","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बिजनाैर में भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बिजनाैर में भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
डिंपल सिरोही
Updated Wed, 26 Feb 2025 09:21 PM IST
Link Copied
बिजनौर में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवालय भोले के जयकारों से गूंज उठे। अर्धरात्रि से ही जलाभिषेक शुरू हो गया और बुधवार दोपहर बाद तक शिवालयों में भक्तों की भीड़ लगी रही। हरिद्वार से लाए गंगाजल से कांवड़ियों ने शिवलिंग का अभिषेक किया। शिवभक्तों की सेवा के लिए लगाए गए शिविर महाशिवरात्रि पर संचालित रहे।
महाशिवरात्रि पर शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जिला मुख्यालय पर शुगर मिल कॉलोनी स्थित शिव मंदिर, चामुंडा देवी धाम, कालिका देवी पावन धाम, आदमपुर रोड, गीता नगरी, बालाजी धाम स्थित शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। बेलपत्र, दूध, शहद, बेर एवं मिष्ठान से भगवान शिव की पूजा की गई। झालू। ग्राम धर्मपुरा स्थित स्वयंभू झारखंडी शिव मंदिर पर रात 12 बजे से ही कांवड़ियों की भीड़ जुट गई थी। शाम तक जलाभिषेक का सिलसिला चलता रहा। इस मौके पर मंदिर प्रांगण में मेले का भी आयोजन हुआ। कस्बा झालू के मोहल्ला चौधरियान, छतरी वाला कुआं स्थित शिव मंदिर व ग्राम त्रिलोकपुर, मुकरंदपुर, नवादा, हसनपुर जट, चौकपुरी आदि गांवों में स्थित शिवालयों में जलाभिषेक किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।