Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Jalore News
›
Jalore News Police arrested four accused of attacking businessman in Bagoda one vehicle seized
{"_id":"679115822bdb1a7d5a06870d","slug":"police-arrested-four-accused-of-attacking-a-businessman-in-bagoda-of-jalore-district-and-seized-a-vehicle-jalore-news-c-1-1-noi1335-2549812-2025-01-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jalore News: बागोड़ा में व्यापारी पर हमले के चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore News: बागोड़ा में व्यापारी पर हमले के चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक वाहन जब्त
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Wed, 22 Jan 2025 09:37 PM IST
जालौर जिले के बागोड़ा कस्बे में व्यापारी के साथ हमला करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को मेडिकल के लिए पैदल बाजार में घूमाते हुए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों को बाजार में पैदल घुमाने की तस्वीर सुर्खियां बटोर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जालौर के बागोड़ा कस्बे में कल अज्ञात हमलावरों द्वारा दुकान पर बैठे एक व्यापारी पर हमला कर दिया था। इसके बाद घटना की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने मामले में जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशन में थानाधिकारी हुकमाराम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए व्यापारी पर हमला करने की घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, बागोड़ा कस्बे में गुड़ामालानी सायला रोड पर मुख्य बाजार में व्यापारी अर्जुनराम माली की दुकान पर आकर दुकानदार के साथ हमलाकर मारपीट कर दुकान के सामने खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी में तोड़फोड़ कर फरार होने की सूचना पर थानाधिकारी हुकमाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाकाबंदी की गई।
एसपी ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशन में घटना को गंभीरता से लेते हुए गठित पुलिस टीम ने आरोपियों के संबंध में आवश्यक सूचना प्राप्त कर आरोपी प्रदीप दानपुत्र सरेदान चारण गणपत लाल पुत्र रुपाराम दर्जी निवासी नांदिया उमेद सिंह उर्फ चिंकू सिंह पुत्र छैल सिंह राजपूत निवासी मोरसीम आरोपी सिकंदर शाह पुत्र निजाम शाह मुसलमान निवासी राह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक वाहन को भी जब्त किया है। आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।