सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Rajasthan Assembly deadlock: Chief Whip Jogeshwar Garg attacks Congress

राजस्थान विधानसभा गतिरोध: मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग का कांग्रेस पर हमला, कहा- असंसदीय मांग और जिद है असली वजह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Sat, 13 Sep 2025 11:10 PM IST
Rajasthan Assembly deadlock: Chief Whip Jogeshwar Garg attacks Congress
राजस्थान विधानसभा के 16वीं विधानसभा के चौथे सत्र की कार्यवाही में जारी गतिरोध पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्य सचेतक और जालौर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गतिरोध की असली जड़ कांग्रेस की असंसदीय मांग और उनकी जिद है।
 
सर्वदलीय बैठक से शुरू हुआ विवाद
गर्ग ने बताया कि सत्र शुरू होने से चार दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। कांग्रेस ने 28 तारीख को इसमें शामिल होने का वादा किया था, लेकिन ऐन वक्त पर बहिष्कार कर दिया। उन्होंने शर्त रखी कि पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से संबंधित टिप्पणी को निरस्त कर रिकॉर्ड से हटाया जाए, तभी वे सदन में आएंगे। अध्यक्ष ने इस शर्त को मानने से इनकार कर दिया और तभी से कांग्रेस लगातार गतिरोध पैदा कर रही है।
 
डोटासरा पर साधा निशाना
मुख्य सचेतक ने आरोप लगाया कि डोटासरा ने आसन के प्रति हल्के शब्दों का प्रयोग किया था, जिसके जवाब में अध्यक्ष ने टिप्पणी की थी। अब कांग्रेस उसी टिप्पणी को रिकॉर्ड से हटवाने की जिद कर रही है। उन्होंने कहा कि डोटासरा इतने हल्के आरोप लगा चुके हैं कि उन्हें दोहराते हुए भी शर्म आती है। लोकतंत्र में बड़े नेता होने के नाते उन्हें अपनी जुबान पर संयम रखना चाहिए, लेकिन आज तक उन्होंने न तो खेद जताया और न ही अफसोस प्रकट किया।

यह भी पढ़ें- जासूसी कैमरा विवाद: विधानसभा स्पीकर पर डोटासरा के गंभीर आरोप, ‘ऐसे शख्स को डूबकर मर जाना चाहिए’; क्यों कहा?
 
‘कांग्रेस बहानेबाजी कर रही है’
गर्ग ने कहा कि कांग्रेस बहानेबाजी में लगी है- कभी कैमरे का मुद्दा उठाती है, कभी माइक का, तो कभी बोलने नहीं देने का। उन्होंने साफ कहा कि न तो किसी की निजता भंग हुई है और न ही किसी अधिकार का हनन हुआ है। यह केवल पीसीसी चीफ की जिद है कि वे कुछ भी कहें और उन पर कोई टिप्पणी न हो।
 
‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली स्थिति’
मुख्य सचेतक ने कांग्रेस के आरोपों को तथ्यहीन बताया और कहा कि यह केवल खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली स्थिति है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ईश्वर कांग्रेस नेताओं को सद्बुद्धि देगा और वे इस तरह की राजनीति बंद करेंगे।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: सवाई माधोपुर पहुंचे CJI बीआर गवई, रणथंभौर में दिया वन्यजीव संरक्षण और न्याय व्यवस्था पर बड़ा संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

शाहजहांपुर में ढाई लाख से अधिक बच्चों ने निपुण मॉक टेस्ट में लिया हिस्सा

13 Sep 2025

नेपाल के धनगढ़ी में हटा कर्फ्यू... खुला बाजार, धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हालात

13 Sep 2025

अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं ने पढ़ा कानून का पाठ

13 Sep 2025

हिसार में पूर्व मंत्री बोले- सपना हो रहा साकार..पूरी दुनिया से जुडेंगे

13 Sep 2025

सोनीपत: दोदवा के विनोद कुमार का भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में चयन

13 Sep 2025
विज्ञापन

दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग कर नैनीताल हाईवे की ओर भागे शूटर

13 Sep 2025

महेंद्रगढ़: गोपाल गोशाला में पौत्र के जन्मदिन पर लगाई सावामणी

विज्ञापन

बंगाणा: जोल में अचानक बारिश से रोकनी पड़ी आलू की बिजाई, किसान परेशान

13 Sep 2025

Damoh News: स्कूल में दीवार पर लिखे धार्मिक स्लोगन पर विवाद, हिंदू संगठन के हंगामे के बाद जांच में जुटी पुलिस

13 Sep 2025

फिल्म अभिनेता राकेश बेदी ने लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के बारे में दी जानकारी

13 Sep 2025

लखनऊ में कार व बाइक की टक्कर होने से महात्मा गांधी मार्ग के ओवरब्रिज पर लगा लंबा जाम

13 Sep 2025

राप्ती की कटान रोकने को घाटेपुरवा में शुरू हुआ ठोकर निर्माण कार्य, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

13 Sep 2025

अंबेडकरनगर में वादों का निस्तारण कराने को लोक अदालत में उमड़ा जनसमूह

13 Sep 2025

रायबरेली में एसडीएम से वार्ता विफल, दूसरे दिन भी किसानों का धरना जारी रहा

13 Sep 2025

गोंडा में कुआनो जंगल में लकड़ी काटने गए युवक की हत्या... बेटे की हालत नाजुक

13 Sep 2025

VIDEO: भव्य और दिव्य होगा दीनदयाल महोत्सव मेला, समिति पदाधिकारियों ने दी ये जानकारी

13 Sep 2025

12 साल से अधूरी सड़क: जेवर एयरपोर्ट की सर्विस रोड हुई कब्जा मुक्त, अधिकारी ने बताया कैसे बनी बात

13 Sep 2025

VIDEO: मंडलीय बाॅक्सिंग प्रतियोगिता में मथुरा और आगरा के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

13 Sep 2025

हमीरपुर: रोजगार मेले में 22 युवाओं को मिला रोजगार

महेंद्रगढ़ में सब्जी व्यापारी रविदत्त निभाएंगे श्रीराम का किरदार, बैंक में क्लर्क हैं लक्ष्मण बनने वाले जय सिंह सैनी

भिवानी में खेतों से पानी निकासी की मांग को लेकर धनाना में ग्रामीणों ने किया जींद-भिवानी मार्ग जाम

13 Sep 2025

सोनीपत में अमर उजाला ने सेक्टर-12 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में संवाद कार्यक्रम का आयोजन

13 Sep 2025

भिवानी में खेतों से पानी निकासी की मांग को लेकर धनाना में ग्रामीणों ने किया जींद-भिवानी मार्ग जाम

13 Sep 2025

लखीमपुर खीरी में बदला मौसम का मिजाज, दोपहर में हुई जोरदार बारिश

13 Sep 2025

कानपुर जेल में बीमार कैदी को इलाज न मिलने का मानवाधिकार ने लिया संज्ञान

13 Sep 2025

बिलासपुर: स्वारघाट बस अड्डा पर लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

13 Sep 2025

कानपुर थाना दिवस: राजस्व विवादों का अंबार, नरवल-महाराजपुर में शिकायतों का ढेर

13 Sep 2025

दिशा पाटनी के घर पर पिस्टल से की गई थी फायरिंग, जांच में खुलासा

13 Sep 2025

सोलन: कुराश प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम ने जीते 10 पदक

13 Sep 2025

पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और व्यापार मंडल सोलन के अध्यक्ष कुशल जेठी भाजपा में शामिल

13 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed