सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: RSS national coordination meet begins with chief, 32 organization reps and BJP leaders present

Jodhpur News: आरएसएस की राष्ट्रीय समन्वय बैठक शुरू, संघ प्रमुख समेत 32 संगठनों के प्रतिनिधि और BJP नेता मौजूद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Fri, 05 Sep 2025 03:13 PM IST
Jodhpur News: RSS national coordination meet begins with chief, 32 organization reps and BJP leaders present
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय राष्ट्र स्तरीय समन्वय बैठक जोधपुर में शुरू हो गई है। इस बैठक को लेकर संघ से जुड़े संगठनों और भाजपा के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भी अहम बना दिया है।

मुख्य पंडाल में संघ प्रमुख सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत मौजूद हैं। उनके साथ कार्यवाहक सरसंघचालक दत्तात्रेय होसबोले विभिन्न विषयों पर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ भी बैठक में भाग ले रहे हैं, जो बैठक की संगठनात्मक और राजनीतिक महत्ता को दर्शाता है।

राष्ट्रीय स्तर पर संघ से जुड़े 32 संगठनों के लगभग 320 प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए हैं। इनमें 249 संगठन पदाधिकारी हैं। प्रतिनिधि अलग-अलग समूहों में बैठकर कार्ययोजना, भविष्य की रणनीति और राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: जीएसटी राहत को लेकर मदन राठौड़ ने की केंद्र की सराहना, कांग्रेस पर साधा निशाना

बैठक का प्रमुख उद्देश्य सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक गतिविधियों के बीच बेहतर तालमेल बनाना और आगामी समय की प्राथमिकताओं पर चर्चा करना है। इसमें संघ से प्रेरित 32 संगठनों के पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी जैसे डॉ. कृष्ण गोपाल, मुकुंद, अरुण कुमार, रामदत्त चक्रधर, अतुल लिमये और आलोक कुमार भी उपस्थित हैं।

बैठक में विभिन्न संगठनों का वार्षिक कार्यवृत्त प्रस्तुत किया जा रहा है, जिसमें वर्षभर के अनुभव और उपलब्धियों का विवरण शामिल है। बैठक शामिल होने वाले संगठनों में एबीवीपी, भारतीय किसान संघ, भारतीय मजदूर संघ, विद्या भारती और सक्षम (दिव्यांगजन सेवा संगठन) प्रमुख हैं।

बैठक में देश के विभिन्न क्षेत्रों विशेषकर पंजाब, बंगाल, असम और पूर्वोत्तर के जनजातीय इलाकों की सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों पर भी चर्चा होनी है। इसके साथ ही पंच परिवर्तन- सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण-अनुकूल जीवन, स्वर आधारित रचना और नागरिक कर्तव्य पालन जैसे विषयों पर भी विमर्श किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: भरमाैर में फंसे मणिमहेश यात्रियों को चिनूक हेलिकाप्टर से चंबा पहुंचाया

05 Sep 2025

शत चंडी महायज्ञ अनुष्ठान में पहुंचे श्रीराम जन्मभूमि न्यास ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी, सुनिए क्या कहा

05 Sep 2025

MP News: उज्जैन में विराजे 2.5 लाख लौंग-इलायची से बने भगवान गणेश, महाकाल मंदिर क्षेत्र में 'बिखर' रही खुशबू

05 Sep 2025

Ujjain News: भस्म आरती में चंद्रमा और बेलपत्र से सजे बाबा महाकाल, मोगरे की माला पहनी, फिर दिए भक्तों को दर्शन

05 Sep 2025

VIDEO: खेरागढ़ में उटंगन लबालब, नदी किनारे रहने वालों की बढ़ी धड़कनें

05 Sep 2025
विज्ञापन

VIDEO: बाढ़ से हालात बेकाबू...मथुरा-वृंदावन में हाई अलर्ट, 13 गांव बने टापू

05 Sep 2025

ऑटो में महिला समाजसेवी के साथ अश्लील हरकत, VIDEO

05 Sep 2025
विज्ञापन

Uttarkashi: स्याना चट्टी में यमुना नदी पर चैनेलाइजेशन कार्य जोरों पर

05 Sep 2025

Haridwar: शहर की खूबसूरती को तारों के माया जाल से बर्बाद करने वालों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

05 Sep 2025

लखनऊ में जश्न-ए-मिलादुन्नबी व अखिल भारतीय नातिया मुशायरे का आयोजन

04 Sep 2025

बारावफात की पूर्व संध्या पर पुराने लखनऊ में सजाई गई टीले वाली मस्जिद

04 Sep 2025

लखनऊ में गणेश उत्सव की धूम, पेपर मिल कॉलोनी में नृत्य... तो पत्रकारपुरम में डांडिया का आयोजन

04 Sep 2025

तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार बच्चे की हुई थी मौत, कड़ी सुरक्षा में घर पहुंचा शव, मचा कोहराम

04 Sep 2025

VIDEO: पुल से टकराकर पलट गया ट्रक, हादसे में घायल हुआ चालक

04 Sep 2025

गंगाघाट नगर पालिका की पानी की टंकी की मरम्मत शुरू

04 Sep 2025

बलौदाबाजार भाटापारा में हनी ट्रैप कर 2.75 लाख वसूलने वाली महिला गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश

सोनभद्र में हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, VIDEO

04 Sep 2025

बारावफात पर जगह-जगह की गई रोशनी, सजावट देखने वालों की उमड़ी भीड़

04 Sep 2025

जाजमऊ और नवीन गंगापुल पर लगा जाम, फंसी दो एंबुलेंस

04 Sep 2025

राधा अष्टमी का आयोजन, नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने मन मोहा

04 Sep 2025

पनकी क्षेत्र में रात में हुई झमाझम बारिश

04 Sep 2025

Rajasthan: जोधपुर में संघ के दिग्गजों का जमघट, समन्वय बैठक में होगा मंथन; 6 सितंबर तक मरुधरा में रहेंगे नड्डा

04 Sep 2025

टीएसएच फिक्की फ्लो द्वारा खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन

04 Sep 2025

जीएसटी स्लैब में बदलाव से किसानों, गरीबों व आम आदमी को मिलेगा सीधा लाभ- बड़ौली

सात वर्ष की आयु में योग जगत में प्रेरणा का अद्भुत स्रोत बन चुकी वान्या शर्मा ने फिर रचा इतिहास

04 Sep 2025

जेल भेजे गए थाने के बाहर डांस करने वाले युवक, माफी भी मांगी, पांच महीने पहले बनाया था वीडियो

04 Sep 2025

प्रिंसिपल के प्रयासों से सरकारी स्कूल बना कॉन्वेंट जैसा, धाराप्रवाह अंग्रेजी में बातचीत करते हैं बच्चे

04 Sep 2025

Jhansi: 'गणेश जी' उतरे सड़क पर, गुलाब का फूल देकर बोले हेलमेट लगाओ

04 Sep 2025

Jhansi: एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मंत्री ओपी राजभर का पुतला फूंका, जमकर नारेबाजी, देखें विडियो

04 Sep 2025

Anuppur News: घर में घुस आया हाथी, लोगों के चीखने से हुआ आक्रामक, वन विभाग ने पटाखे फोड़ कर किया शहर से बाहर

04 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed