राजस्थान की कोटा पुलिस ने सक्रिय और आदतन अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 210 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई “ऑपरेशन एरिया डोमिनेशन” के तहत की गई। पकड़े गए अपराधियों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े आरोपी भी शामिल हैं। इस अभियान के तहत पुलिस की 74 टीमों ने शहर के 163 स्थानों पर एक साथ दबिश दी।

74 टीमों और 350 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी ने बताया कि कोटा शहर के सभी थाना क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन के तहत यह विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 74 टीमों का गठन किया गया, जिनमें 350 से अधिक पुलिसकर्मी और अधिकारी शामिल थे। कार्रवाई के दौरान कुल 210 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
170 बीएनएस के तहत 140 गिरफ्तार
एएसपी दिलीप सैनी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अपराधियों में से 140 अपराधियों को 170 बीएनएस के तहत पकड़ा गया है। वहीं 78 सक्रिय और आदतन अपराधियों की राउंड शीट भी खोली गई है, ताकि उनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा सके।
ये भी पढ़ें:
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने टोंक को दिया 370 करोड़ का तोहफा, बोले- कांग्रेस के पंजे ने देश को किया गंजा
मादक पदार्थ तस्करी के 5 मामले, भारी मात्रा में नशा और सामान जब्त
पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के पांच प्रकरण दर्ज कर पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनसे 20 ग्राम 159 मिलीग्राम चरस, एक कार, 14.19 ग्राम एमडी, एक मोबाइल और 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।
आबकारी और आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई
इसके अलावा आबकारी अधिनियम के तहत सात प्रकरण दर्ज कर सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे कुल 421 क्वार्टर देसी शराब जब्त की गई। वहीं आर्म्स एक्ट से जुड़े नौ प्रकरणों में दो कारतूस, आठ हथियार के साथ नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि शहर में अपराधियों पर लगाम लगाई जा सके और कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी ने बताया कि कोटा शहर के सभी थाना क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन के तहत यह विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 74 टीमों का गठन किया गया, जिनमें 350 से अधिक पुलिसकर्मी और अधिकारी शामिल थे। कार्रवाई के दौरान कुल 210 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
170 बीएनएस के तहत 140 गिरफ्तार
एएसपी दिलीप सैनी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अपराधियों में से 140 अपराधियों को 170 बीएनएस के तहत पकड़ा गया है। वहीं 78 सक्रिय और आदतन अपराधियों की राउंड शीट भी खोली गई है, ताकि उनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा सके। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के पांच प्रकरण दर्ज कर पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनसे 20 ग्राम 159 मिलीग्राम चरस, एक कार, 14.19 ग्राम एमडी, एक मोबाइल और 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।