सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Kotputli News: Cement plant accused of ignoring NGT orders, agitation intensifies with Medha Patkar’s support

Kotputli News: सीमेंट प्लांट पर एनजीटी आदेशों की अनदेखी का आरोप, मेधा पाटकर के समर्थन से तेज हुआ आंदोलन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Wed, 17 Dec 2025 06:44 PM IST
Kotputli News: Cement plant accused of ignoring NGT orders, agitation intensifies with Medha Patkar’s support
जिले के ग्राम मोहनपुरा स्थित एक सीमेंट प्लांट द्वारा एनजीटी के आदेशों की कथित अनदेखी का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। जोधपुरा संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीण लंबे समय से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच प्रसिद्ध पर्यावरणविद् मेधा पाटकर के कोटपूतली पहुंचने से आंदोलन को नई ऊर्जा मिली। पाटकर ने धरना स्थल पर ग्रामीणों से संवाद किया और इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन तथा कंपनी प्रबंधन से सीधी वार्ता की।

कलेक्ट्रेट में कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी और सीमेंट कंपनी प्रबंधन के अधिकारियों के साथ करीब दो घंटे चली बैठक में मेधा पाटकर ने एनजीटी के 3 नवंबर को पारित आदेशों का हवाला देते हुए सख्त आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि प्रदूषण से प्रभावित ग्रामीणों को मुआवजा देने के स्पष्ट निर्देश हैं लेकिन अधिकांश पीड़ितों को अब तक कोई राहत नहीं मिली। पाटकर ने बताया कि प्लांट के कारण आसपास के 627 ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। एनजीटी के आदेशों के अनुसार स्वास्थ्य प्रभावितों को 20 हजार रुपये और जिनके मकानों पर असर पड़ा है, उन्हें 50 हजार रुपये मुआवजा दिया जाना था।

ये भी पढ़ें: IPL Rajasthan Royals: RCA से विवाद के बाद राजस्थान छोड़ गुजरात से खेले रवि, अब घर वापसी पर क्या बोले कोच?

बैठक में यह मुद्दा भी उठाया गया कि एनजीटी ने प्लांट से 500 मीटर की परिधि में आबादी, स्कूल, मंदिर या अन्य सार्वजनिक संस्थानों के न होने की शर्त रखी है, जबकि कंपनी द्वारा प्रस्तुत नक्शों और विभागीय नक्शों में स्पष्ट विरोधाभास सामने आ रहा है। ग्रामीणों ने कंपनी के नक्शों को भ्रामक बताते हुए खारिज कर दिया। हरित पट्टी विकसित करने के दावे भी जांच में कमजोर नजर आए, जहां अधिकांश पौधे सूखे या नष्ट अवस्था में पाए गए।

धरना संयोजक राधेश्याम शुक्लाबास ने आरोप लगाया कि आंदोलन तेज होते ही कंपनी दिखावटी सफाई, सड़कों पर पानी का छिड़काव और पेड़ों की धुलाई शुरू कर देती है। उन्होंने रात्रिकालीन खनन और ब्लास्टिंग पर रोक के उल्लंघन का भी आरोप लगाया। धमाकों और भारी मशीनों की आवाज से ग्रामीणों की नींद और स्वास्थ्य प्रभावित हो रहे हैं।

बैठक के बाद कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी ने एनजीटी आदेशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया। बैठक में एसपी देवेंद्र बिश्नोई, एडीएम ओमप्रकाश सहारण, एसडीएम रामावतार मीणा, खनिज विभाग के अधिकारी, फैक्ट्री प्रबंधन के प्रतिनिधि और धरनार्थी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि आदेशों का सख्ती से पालन नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Meerut: हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर मेरठ में महिला अधिवक्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

17 Dec 2025

Video: नालागढ़ काॅलेज में पूर्व छात्र संघ ने लगाया रक्तदान शिविर आयोजित

17 Dec 2025

किन्नौर: मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस ने रिकांगपिओ में किया प्रदर्शन

17 Dec 2025

Shahdol News: एसपी बंगले के सामने सरेआम मारपीट, पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल, वीडियो वायरल

17 Dec 2025

VIDEO: समय पर पानी न मिलने से फसल की बुआई प्रभावित, सीडीओ ने कार्रवाई के आदेश दिए

17 Dec 2025
विज्ञापन

VIDEO: आगरा के एसएन में भर्ती मथुरा हादसे के घायल, जानें क्या कहा

17 Dec 2025

VIDEO: सेंट पीटर्स कॉलेज में शुरू होगा करमचंदानी बास्केटबॉल कप, टी-शर्ट और ट्रॉफी का अनावरण किया गया

17 Dec 2025
विज्ञापन

VIDEO: यूपी बोर्ड परीक्षा 2026...आगरा में बनेगा हाईटेक कंट्रोल रूम, 160 केंद्रों पर रहेगी पैनी नजर

17 Dec 2025

VIDEO: घर के बाहर खेलते वक्त लापता हुई 7 साल की बच्ची, रातभर चला सर्च ऑपरेशन

17 Dec 2025

फिरोजपुर रेल डिवीजन में यूटीएस टिकटों की टिकट निरीक्षक एचएचटी ऐप से करेंगे चेकिंग

सिरमौर: नाहन में 80 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पेंशनर किए सम्मानित

17 Dec 2025

मेगा हाईटेंशन लाइन में चर्र चर्र की डरावनी आवाजों से डर रहे किसान

17 Dec 2025

सुबह छाया कोहरा, दिन में धूप निकली तो खिले चेहरे

17 Dec 2025

मिर्च के पौधे में फल ऊपर की ओर निकले, छात्र बोले- गुरुत्वाकर्षण के नियम को चुनौती

17 Dec 2025

Bilaspur: सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने घुमारवीं में किए 69 करोड़ के शिलान्यास-उद्घाटन

17 Dec 2025

सात गर्भवती महिलाओं का जांच व 28 बच्चों का हुआ टीकाकरण

17 Dec 2025

घर के पीछे रास्ते से घुसे चोरों ने उड़ाया नगदी समेत करीब तीन लाख के जेवरात

17 Dec 2025

MP News:  भाजपा नेता एवं माइंस कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, आय से अधिक संपत्ति की जांच

17 Dec 2025

लखनऊ जा रहे कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष को बॉर्डर पर पुलिस ने रोका

17 Dec 2025

घाटमपुर कस्बे के आगा तालाब का पचास लाख से होगा सुंदरीकरण

17 Dec 2025

हरदोई: बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे रखी तीन गुमटियां तोड़ी, दंपती गंभीर रूप से घायल

17 Dec 2025

हापुड़ बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सड़कों पर उतरे, लगाया जाम

17 Dec 2025

Jalore: ज्वेलर्स की दुकान पर लूट का प्रयास, सूझबूझ से टली बड़ी वारदात, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

17 Dec 2025

राणा बलाचौरिया के साथ सेल्फी लेने वाला कौन था?, मुसेवाला से नाते पर पुलिस ने किया इनकार

जालौन: दोस्तों ने युवक की ईंट से कूचकर की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

17 Dec 2025

झज्जर में बिजली कर्मियों ने दो घंटे तक किया प्रदर्शन

मोगा के चोटियों कला से कांग्रेस की पवनदीप कौर पंचायत समिति चुनाव जीती

17 Dec 2025

औरैया: संदिग्ध अवस्था में खेत में मिला अधेड़ का शव, मचा कोहराम

17 Dec 2025

बिल्हौर इंटर कॉलेज के व्यावसायिक शिक्षकों ने जिलाविद्यालय निरीक्षक कार्यालय में दिया धरना

17 Dec 2025

कानपुर: मनरेगा से बापू का नाम हटाने के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

17 Dec 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed