सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   accused killed elderly women to repay his debt secret revealed in Sawai Madhopur police custody

Sawai Madhopur: कर्ज चुकाने के लिए आरोपी ने बुजुर्ग को उतारा था मौत के घाट, पुलिस की कस्टडी में खोला राज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: सवाई ब्यूरो Updated Sat, 07 Feb 2026 07:41 PM IST
accused killed elderly women to repay his debt secret revealed in Sawai Madhopur police custody
सवाई माधोपुर जिले के बौंली थाना क्षेत्र के कोडयाई गांव में 3 फरवरी को हुई बुजुर्ग महिला की हत्या और सोने-चांदी के जेवरात लूटने की घटना का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। साथ ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी गांव के ही रामलाल जोगी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही आरोपी के पास से लूटे गए चांदी के कड़े और सोने के जेवरात भी बरामद किए गए हैं।

'लूट के लिए की थी महिला की हत्या'
पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने बताया कि आरोपी ने केवल सोने-चांदी के जेवरात लूटने के उद्देश्य से महिला की हत्या की थी। घटना के बाद से ही पुलिस ने मामले का खुलासा करने के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया था। जांच में मृतका के परिवार से जानकारी एकत्र की गई, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की जांच की गई और खेतों में काम कर रहे लोगों से पूछताछ की गई।

जानकारों ने ही दिया सुराग
पुलिस ने मामले का खुलासा करने के लिए ₹25,000 का इनाम भी घोषित किया था। जांच में यह सामने आया कि आरोपी रामलाल जोगी मृतका के परिवार के साथ सामान्य संबंध रखता था। घटना के दिन उसकी मोटरसाइकिल को सरसों के खेत में देखा गया था। संदिग्ध गतिविधि के कारण आरोपी की तलाश शुरू हुई और पता चला कि वह घटना के बाद घर से गायब हो गया था। आरोपी ने मृतका के बड़े बेटे से 2.5 लाख रुपए का कर्ज भी लिया हुआ था।

पुलिस की कस्टडी में उगला सच
बौंली थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने आरोपी को दतवास मोड़ से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने कर्ज चुकाने के लिए बुजुर्ग महिला की हत्या कर सोने-चांदी के जेवरात लूटने की पूरी घटना कबूल कर ली।

पहले पी बीड़ी, फिर किया हमला
आरोपी ने बताया कि उसने वारदात की योजना दस दिन पहले ही बना ली थी और हत्या के लिए कुल्हाड़ी खेत में छुपा रखी थी। घटना के दिन वह मोटरसाइकिल से एक अलग रास्ते से घटनास्थल पर गया और करीब एक किलोमीटर दूर बाइक खड़ी कर पैदल महिला के पास पहुँचा। परिचित होने की वजह से पहले उसने महिला के साथ बीड़ी पी और मौका देखकर कुल्हाड़ी से वार कर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला के दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े, कान के सोने के कुंडल और गले के सोने के पैडल सहित अन्य जेवरात लूट लिए और फिर महिला की हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें: खेजड़ी को बचाने के लिए बदला मंदिर का नक्शा, लाखों रुपये कर दिए खर्च, पेड़ बना पहचान

पुलिस ने बरामद किए जेवरात
हत्या के बाद आरोपी ने किसी को शक न हो इसलिए मोटरसाइकिल से घर लौट गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतका के चांदी के कड़े, कान के सोने के कुंडल और गले के सोने के पैडल सहित अन्य जेवरात बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: अयोध्या से आगरा पहुंचे राजू दास महाराज, जानें क्या कहा

07 Feb 2026

कानपुर: रामा क्रॉसिंग के पास ऑटो चालकों का कब्जा, सर्विस लेन बनी मुसीबत की राह

07 Feb 2026

VIDEO: बब्बन चौधरी पर मुकदमे के विरोध में खुर्जा में कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम

07 Feb 2026

कानपुर: रामनगर गांव में मुख्य मार्ग पर कूड़े के ढेर से ग्रामीण बेहाल; सफाईकर्मी की लापरवाही से संक्रमण का खतरा

07 Feb 2026

कानपुर: रामनगर में संविलियन विद्यालय के शौचालयों पर लटके ताले, शो-पीस बनकर रह गए सरकारी इंतजाम

07 Feb 2026
विज्ञापन

कानपुर: रामनगर स्कूल में दो साल से छत पर टंगी है टंकी, पाइप में टोटी लगाना भूल गया शिक्षा विभाग

07 Feb 2026

कानपुर रिंग रोड अपडेट: तातियागंज के पास दिखने लगा ब्रिज का आकार, मंधना-उन्नाव मार्ग पर काम ने पकड़ी तेजी

07 Feb 2026
विज्ञापन

कानपुर: तातियागंज में जीटी रोड हाईवे पर फिसलन का जाल; 100 मीटर तक फैली बजरी बनी राहगीरों की मुसीबत

07 Feb 2026

एसआईआर में नाम काटने की बात पर मंत्री राकेश सचान बोले- हवा में तीर चलाना बंद करे विपक्ष

07 Feb 2026

कानपुर: चौबेपुर औद्योगिक क्षेत्र बदहाल, करोड़ों के टैक्स में बाद भी सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे

07 Feb 2026

कानपुर: चौबेपुर में हाईवे बना पार्किंग यार्ड, भवानीपुर में कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

07 Feb 2026

कानपुर: भवानीपुर में फैक्ट्रियों के जहरीले पानी ने लिया तालाब का रूप; ग्रामीणों में गंभीर बीमारियों का खौफ

07 Feb 2026

कानपुर: फ्लाईओवर के नीचे दो लेनों के बीच बना ड्रेनेज; बिना बैरिकेडिंग के मौत को दावत दे रहा एनएचएआई का डिजाइन

07 Feb 2026

जालंधर में AAP नेता लक्की ओबरॉय की हत्या से सियासी भूचाल, विधायक–पुलिस कमिश्नर में टकराव

कानपुर: मंधना स्टेशन पर शॉर्टकट का खेल, सुरक्षा दीवार तोड़कर प्लेटफॉर्म में घुस रहे यात्री

07 Feb 2026

कानपुर: मंधना स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर-एक बना फिसलन पट्टी; 40 मीटर तक फैली बजरी दे रही हादसों को न्योता

07 Feb 2026

कानपुर: मंधना में प्लेटफॉर्म का फर्श उखड़ने से यात्री बेहाल, मरम्मत की सुध लेने वाला कोई नहीं

07 Feb 2026

कानपुर: मंधना प्लेटफॉर्म-एक पर बेंचों का बुरा हाल, टूटे ढांचे दे रहे रेलवे की लापरवाही की गवाही

07 Feb 2026

VIDEO: एआई पकड़ेगा बीमारी, फेफड़े का भी हो सकेगा ट्रांसप्लांट

07 Feb 2026

अमर उजाला का असर: बहलोलपुर में 24 घंटे के अंदर हटा कूड़े का अंबार, झाड़ू और चूने के छिड़काव से चमकी गली

07 Feb 2026

VIDEO: रावली-हरीपर्वत पर बनेगा 60 मीटर लंबा पुल, मेट्रो ने रेलवे को भेजी डिजाइन

07 Feb 2026

VIDEO: मथुरा हादसे में छह की मौत, नौकरी की तलाश में निकला था तो कोई घर जाने के लिए; रास्ते में चली गई जान

07 Feb 2026

पंजाब में गैंगस्टरवाद और नशा तस्करी पर भाजपा ने आप सरकार को घेरा

नवजोत कौर सिद्धू के ट्वीट से सियासी हलचल, सांसद गुरजीत सिंह औजला का तीखा हमला

07 Feb 2026

महेंद्रगढ़ में युवक की पीट- पीटकर हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

VIDEO: अयोध्या से आगरा पहुंचे राजू दास महाराज, कुबेरपुर में हुआ भव्य स्वागत; जानें क्या कहा

07 Feb 2026

Video: बरेली के देसी कारोबार को जख्म दे रहा चीनी मांझा, जानिए क्या कहते हैं कारीगर

07 Feb 2026

Shahjahanpur: रिश्वत न देने पर पत्रावलियों को लटकाने का आरोप, अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

07 Feb 2026

VIDEO: जौनपुर में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनी समस्याएं

07 Feb 2026

मोगा में जिला कांग्रेस कमेटी के दफ्तर का उद्घाटन

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed