{"_id":"6986f8e278b530031b02585f","slug":"video-three-accused-arrested-in-the-case-of-a-young-man-beaten-to-death-in-mahendragarh-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में युवक की पीट- पीटकर हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में युवक की पीट- पीटकर हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
गांव खातोदड़ा में जमीन पर विवाद के चलते युवक की पीट -पीटकर हत्या मामले में शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव खातोदड़ा निवासी मोहित, नवीन और गुरमीत के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है।
बता दें कि वीरवार देर रात आरोपियों ने सोमदत्त को पीट- पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शुक्रवार को घायल ने रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर गांव के ही नवीन, मोहित व सोनू के खिलाफ हत्या, मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
मृतक के भाई प्रदीप ने बताया कि करीब दो कनाल जमीन पर उनका पुराना विवाद चल रहा है। आरोपियों ने इसी रंजिश में उसके भाई की हत्या की है। ग्रामीणों के अनुसार सोमदत्त के परिजनों ने अपने हिस्से की कुछ जमीन बेच दी थी। इसके बाद से ही उस दो कनाल जमीन को लेकर इनका आपसी विवाद चल रहा था। सोमदत्त छह माह पूर्व नजदीक के गांव खातोद में एक व्यक्ति के साथ मारपीट के मामले में जेल में था और छह दिन पूर्व ही जमानत पर बाहर आया। रंजिश के चलते उनकी आपस में कई बार कहासुनी भी हुई थी।
आरोपियों व मृतक का जमीन पर विवाद चल रहा था। इसके चलते आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। अब तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद अदालत के आदेशानुसार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -महेंद्रगढ़ सदर थाना प्रभारी, रमेश कुमार।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।