{"_id":"6986f8fdd05752e5a10def50","slug":"video-navjot-kaur-sidhus-tweet-sparks-political-controversy-says-mp-gurjeet-singh-aujla-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"नवजोत कौर सिद्धू के ट्वीट से सियासी हलचल, सांसद गुरजीत सिंह औजला का तीखा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजोत कौर सिद्धू के ट्वीट से सियासी हलचल, सांसद गुरजीत सिंह औजला का तीखा हमला
नवजोत कौर सिद्धू के ट्वीट को लेकर पंजाब की राजनीति में सियासी घमासान मच गया है। कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए सिद्धू परिवार पर तीखा हमला बोला। औजला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सिद्धू परिवार को हर मंच और जिम्मेदारी दी, इसके बावजूद पार्टी को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाना कोई छोटी बात नहीं थी। औजला ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विदेशी डीलों के जरिए देश के व्यापार को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जिसका असर युवाओं पर पड़ रहा है।
किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि गलत कृषि कानूनों के कारण 700 से अधिक किसान शहीद हुए, लेकिन सरकार आज भी जिम्मेदारी लेने से बच रही है। औजला ने साफ कहा कि अगर किसी को मुख्यमंत्री बनने की इच्छा है तो वह अपनी अलग पार्टी बनाए और टिकटें बांटे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।