{"_id":"6986f82ba499d5c474029817","slug":"video-lawyers-send-memorandum-to-the-chief-minister-in-shahjahanpur-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: रिश्वत न देने पर पत्रावलियों को लटकाने का आरोप, अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: रिश्वत न देने पर पत्रावलियों को लटकाने का आरोप, अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
शाहजहांपुर में बगैर रुपये दिए पत्रावलियों पर आदेश न पारित करने से नाराज अधिवक्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार को सौंपा। सदर तहसील के अधिवक्ता रामकिशोर भदौरिया और प्रेमचंद्र ने बताया कि उनकी पत्रावलियां दाखिल-खारिज के लिए सभी परगनों में काफी समय से लंबित हैं। जिन पत्रावलियों के लिए रिश्वत पहुंच जाती है, उन्हीं पत्रावलियों पर आदेश पारित किए जा चुके हैं। शेष पत्रावलियों को साक्ष्य का अभाव बताते हुए निरस्त कर दिया जाता है। उन्होंने कुछ वाद का हवाला भी दिया। रामकिशोर ने बताया कि वाद निस्तारित करने में आज-कल करते हुए महीनों गुजार देते हैं। पत्रावली गायब कर दी जाती है। उन्होंने पत्रावलियों पर आदेश करवाने के लिए कार्रवाई करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।