Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Mount Abu attractive look on Diwali government department is busy in making the tourists feel good
{"_id":"6717a030f13c92c0ca032cce","slug":"mount-abu-will-be-seen-in-attractive-look-in-diwali-season-government-department-is-busy-in-making-the-tourists-feel-good-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2241274-2024-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: दीपावली पर बदलेगा माउंट आबू का नजारा, पर्यटकों को फील गुड करवाने की कवायद में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: दीपावली पर बदलेगा माउंट आबू का नजारा, पर्यटकों को फील गुड करवाने की कवायद में जुटा प्रशासन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Wed, 23 Oct 2024 10:16 AM IST
दीपावली पर्व पर माउंटआबू आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें "फील गुड" का अनुभव हो, इस उद्देश्य से प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। इसी संदर्भ में मंगलवार को एसडीएम गौरव रविंद्र सालुखे की अध्यक्षता में विभिन्न अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें दीपावली सीजन के दौरान व्यवस्थाओं और की जा रही तैयारियों पर चर्चा की गई।
बैठक में एसडीएम गौरव रविंद्र सालुखे ने बताया कि दीपावली से लाभपंचमी तक चलने वाले सीजन में माउंटआबू में 25 से 30 हजार पर्यटक आते हैं। सीमित व्यवस्थाओं के कारण माउंटआबू में पार्किंग और भारी यातायात जाम की समस्याएं सामने आती हैं। इस बार पार्किंग की अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यातायात जाम की समस्या को देखते हुए भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी। मुख्य मार्गों पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाएगी। शहर में सफाई, बिजली और पानी की व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। बैठक में माउंटआबू नगरपालिका आयुक्त शिवपालसिंह राजपुरोहित और थाना अधिकारी सुरेश चौधरी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
नए लुक में नजर आएगा माउंटआबू
दीपावली सीजन के दौरान माउंटआबू के प्रवेश द्वार, यात्री कर नाका, चाचा म्यूजियम चौराहा, नक्की लेक, अंबेडकर सर्किल और पोलोग्राउंड सहित सभी पर्यटक स्थलों और सड़कों को आकर्षक सजावट से सजाया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।