Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
VIDEO : रायपुर दक्षिण के निवासी नहीं हैं कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा, अजय चंद्राकर ने कसा तंज
{"_id":"6717ca729b4b23af4d086627","slug":"video-rayapara-thakashhanae-ka-navasa-naha-ha-kagarasa-paratayasha-aakasha-sharama-ajaya-catharakara-na-kasa-taja-sathha-nashana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रायपुर दक्षिण के निवासी नहीं हैं कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रायपुर दक्षिण के निवासी नहीं हैं कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, साधा निशाना
भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता, पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने नगरीय निकाय चुनाव और रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की दयनीय स्थिति पर कटाक्ष किया है। अपने निवास पर मीडिया से चर्चा में कहा कि कांग्रेस की हालत देखकर यही लग रहा है कि कांग्रेस पूरे हिंदुस्तान में एक ही जगह वायनाड (केरल) में चुनाव लड़ रही है।
बीजेपी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता ने कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा पर तंज कसते हुए कहा कि वायनाड में कांग्रेस ने तीन महीने पहले राहुल गांधी के इस्तीफा के बाद प्रत्याशी घोषित किया था। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी उनकी नामांकन रैली में शामिल होने जा रहे हैं। राहुल गांधी, सोनिया गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जब वहां से फ्री हो जाएंगे, तब शायद वे सोचेंगे और जानेंगे कि देश के अन्य हिस्सों में भी उपचुनाव हो रहे हैं। क्योंकि कांग्रेस का मतलब नेहरू खानदान है और कांग्रेसी वही हैं। चंद्राकर ने कहा कि नामांकन दाखिले के आखिरी वक्त तक कांग्रेस में सिर्फ बैठकें ही होती रहेंगी। अगले चुनाव तक भी कांग्रेस यही करेगी। कांग्रेस की बैठकों में कतई गंभीरता नहीं होती। कांग्रेसी दो-दो चुनाव में अपनी करारी हार का ग़म गलत नहीं पाए हैं। ऐसी हालत में कांग्रेस का जीत का दावा हास्यास्पद है। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के पास कोई मजबूत प्रत्याशी नहीं है, इसलिए उन्होंने जो प्रत्याशी घोषित किया है वह रायपुर दक्षिण तक का निवासी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।