Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Dehradun News
›
VIDEO : Virasat Dehradun Shinjini Kathak dance enthralled the audience Virasat pandal echoed with applause
{"_id":"67176ab7678e4c1931052ed3","slug":"video-virasat-dehradun-shinjini-kathak-dance-enthralled-the-audience-virasat-pandal-echoed-with-applause","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : विरासत: शिंजिनी के कथक नृत्य ने बांधा समा, तालियों से गूंजा विरासत का पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : विरासत: शिंजिनी के कथक नृत्य ने बांधा समा, तालियों से गूंजा विरासत का पंडाल
दून में चल रहे विरासत महोत्सव में सातवे दिन कथक नृत्यांगना शिंजिनी ने अपनी कथक प्रस्तुति से समा बंधा। शिंजिनी की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वही दिन में छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। विरासत महोत्सव में कथक उस्ताद पंडित बिरजू महाराज की पोती शिंजिनी कुलकर्णी ने मनमोहक कथक प्रस्तुति दी। उन्होंने अपने गायन की शुरुआत 'चार ताल' में शिव आराधना से की। इसके बाद कथक की जटिल लय और सुंदरता की प्रस्तुति के साथ तराना गाया। इन्होंने राग दरबारी में एक भावपूर्ण अभिनय के साथ अपनी प्रस्तुति का समापन किया। इससे पहले छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। वहीं महोत्सव में जौनसारी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इसमें जौनसारी संस्था 'गांव का रिवाज, के नायक गंभीर भारती ने अपनी सांस्कृतिक टीम के साथ आकर्षक लोक संगीत और नृत्य प्रस्तुत किया। महासू वंदना के साथ 'गांव का रिवाज़' जौनसारी संस्था की ओर से दी गई प्रस्तुति ने सभी का मन मोहा। इसके बाद ओंकार दादरकर ने अपने हिंदुस्तानी गायन प्रदर्शन की शुरुआत "राह यमन माई बड़ा ख़याल" से की। उन्होंने एरी लाल मील की आकर्षक प्रस्तुति दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।