Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Shopkeeper seriously injured in fight after dispute in Sirohi unknown attacker absconding
{"_id":"6988796a4acab105da02e0f4","slug":"shopkeeper-seriously-injured-in-scuffle-following-dispute-unidentified-attacker-escapes-sirohi-news-c-1-1-noi1344-3928616-2026-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: आपसी विवाद के बाद मारपीट में दुकानदार गंभीर रूप से घायल, अज्ञात हमलावर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: आपसी विवाद के बाद मारपीट में दुकानदार गंभीर रूप से घायल, अज्ञात हमलावर फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sun, 08 Feb 2026 06:08 PM IST
सिरोही के आबूरोड शहर पुलिस थानांतर्गत मानपुर क्षेत्र में बीती रात चमत्कारी हनुमान मंदिर के सामने अज्ञात हमलावरों ने एक दुकानदार के साथ मारपीट कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर घटना स्थल से फरार हो गए। आसपास के लोग तुरंत दौड़े और घायल युवक को सरकारी अस्पताल लेकर गए। प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कब हुई घटना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागौर निवासी श्याम चौधरी की मानपुर में चमत्कारी हनुमान मंदिर के सामने एल्यूमिनियम सेक्शन की दुकान है। बताया गया कि शनिवार शाम को श्याम चौधरी आकराभट्टा गए, जहां उनका कुछ लोगों से विवाद हो गया और बहस भी हुई। बीच-बचाव करने वालों ने दोनों पक्षों को शांत करवा दिया। कुछ देर बाद मोटरसाइकिल सवार कुछ युवकों ने वहां आकर श्याम चौधरी पर हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और हमलावर मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही आबूरोड शहर पुलिस के थानाधिकारी हरचंद देवासी के नेतृत्व में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया, आसपास के लोगों से जानकारी ली और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। अज्ञात हमलावरों की तलाश जारी है और उनकी जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। थानाधिकारी देवासी ने बताया कि इस मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।