सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Three women going to get ultrasound for pregnant woman all of them crushed by roadways bus in Sri Ganganagar

Sri Ganganagar News: प्रेग्नेंट महिला का अल्ट्रासाउंड करवाने जा रही थीं तीन महिलाएं, रोडवेज बस ने सभी को कुचला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो Updated Mon, 09 Feb 2026 10:26 PM IST
Three women going to get ultrasound for pregnant woman all of them crushed by roadways bus in Sri Ganganagar
श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर में तेज स्पीड की रोडवेज बस ने स्कूटी सवार महिलाओं को टक्कर मार दी। घटना में तीन महिलाओं की मौत हो गई। जिनमें एक प्रेग्नेंट महिला भी थी और अल्ट्रासाउंड कराने के लिए स्कूटी पर सवार होकर रायसिंहनगर जा रही थीं। हादसा 41 एनपी बस स्टैंड के पास केवी स्कूल के नजदीक हुआ।

ई-स्कूटी पूरी तरह से चकनाचूर
हादसा इतना खतरनाक था कि ई-स्कूटी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। रोडवेज बस स्कूटी और महिलाओं को 50 मीटर दूर तक घसीटते हुए ले गई। घटना करीब दोपहर 3 बजे हुई। मृतक महिलाओं की पहचान सुमन (28), पिंकी (23) और रेशमा (29) के रूप में हुई है। तीनों महिलाएं एक ही परिवार की बताई जा रही है और 40 एनपी गांव की रहने वाली थीं।

6 माह की प्रेग्नेंट थीं रेशमा
जानकारी अनुसार रेशमा 6 माह की प्रेग्नेंट थीं। वह अपने घर से सुमन और पिंकी के साथ ई-स्कूटी पर सवार होकर रायसिंहनगर अल्ट्रासाउंड करवाने जा रही थी। जैसे ही उन्होंने भारत माला रोड पर स्कूटी को मोड़ा तो रायसिंहनगर से बीकानेर जा रही रोडवेज बस ने सामने से स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। बस की स्पीड इतनी तेज थी कि तीनों महिलाएं बस के नीचे आ गईं और काफी दूर तक घसीटी गईं।

ये भी पढ़ें: गाय को बचाने में कार सवार ने रॉन्ग साइड में ली एंट्री, बस से टकराई, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद सवारियों में हड़कंप मच गया। आस-पास के लोगों ने 42 एनपी टोल से एम्बुलेंस बुलाई लेकिन तब तक सुमन और पिंकी की मौत हो चुकी थी। वहीं, गंभीर घायल रेशमा को रायसिंहनगर के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे श्रीगंगानगर रेफर कर दिया। जहां रेशमा की मौत हो गई। घटना के बाद रायसिंहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Jammu kashmir: बंदिपोरा में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अनवर खान ने बजट को बताया जनहितैषी

Jammu: जेएमसी की कार्रवाई से मचा हड़कंप, पलौड़ से हटाई गईं 150 से ज्यादा झुग्गियां

09 Feb 2026

Budaun: फैजगंज बेहटा इलाके में फंदे से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

09 Feb 2026

पानीपत में चार स्वास्थ्य केंद्रों पर ओटी की सुविधा, सिर्फ जिला नागरिक अस्पताल में चल रहा सर्जिकल अभियान

09 Feb 2026

महेंद्रगढ़ में हड्डी विभाग में चिकित्सकों की कमी, घंटे इंतजार से मरीज परेशान

विज्ञापन

Budaun: महिला से दुष्कर्म करने के दो आरोपी गिरफ्तार, पति पर लगाए आरोपों की जांच कर रही पुलिस

09 Feb 2026

बिजली निगम के कार्यालय पर किसानों ने जमकर किया प्रदर्शन

09 Feb 2026
विज्ञापन

स्कूल में दरवाजा नहीं खोल पाए तो चोरों ने लगाई आग

09 Feb 2026

खुर्जा क्षेत्र में चला बुलडोजर, सैकड़ों बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

09 Feb 2026

Alwar: सुसाइड के लिए उकसाने वाले सात शिक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज, सुसाइड नोट में बयां किया था दर्द

09 Feb 2026

अयोध्या के मकबरा स्टेडियम में जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन

09 Feb 2026

बुलंदशहर में विराट हिंदू सम्मेलन: महामंडलेश्वर ने समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया

09 Feb 2026

Jammu: कोटली मियां फतेह रिंग रोड पर महिला की सड़क हादसे में मौत

09 Feb 2026

Jammu Kashmir: बंदिपोरा में शुरू हुआ चार दिवसीय वुलर बर्ड फेस्टिवल

Mandi: द्रंग छात्र कल्याण संघ के वार्षिक समारोह में दिखी संस्कृति की स्मृद्ध झलक

09 Feb 2026

VIDEO: वैदेही आर्ट गैलरी में दिखेगी माता सीता की दिव्य गाथा, ऑडियो-विजुअल माध्यम से होगी प्रस्तुति

09 Feb 2026

Sirmour: 150 हाउसलेस परिवारों की सूची क्लियर होने पर जताया आभार, साथ ही जंग का भी एलान

09 Feb 2026

झज्जर में शुरू नहीं हुई रजिस्ट्री, लोग वापस लौटे

चरखी-दादरी में सेवा संकल्प संगठन ने लघु सचिवालय परिसर में लगाया रक्तदान शिविर

09 Feb 2026

चरखी-दादरी में रावलधी में चोरों ने रात के समय हार्डवेयर स्टोर को बनाया निशाना, लाखों की नकदी व सामान चोरी

09 Feb 2026

रोहतक में सुबह हल्के बादल छाए, फिर निकली धूप

09 Feb 2026

हिसार में सीवर लाइन चोक होने से ऋषिनगर में भरा गंदा पानी

09 Feb 2026

चरखी-दादरी में सोमवार को भी जिले में नहीं हो सकी जमीनों की रजिस्ट्री, लोग रहे परेशान

09 Feb 2026

101 लीटर की कांवड़ लाते लोधा के भरथरी निवासी गो रक्षा दल के सौरभ पांडेय

09 Feb 2026

बुलंदशहर में अवैध प्लॉटिंग पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर

09 Feb 2026

Una: टक्का में नवनिर्मित गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश, गुरमत समागम आयोजित

09 Feb 2026

Meerut: मानदेय कार्यक्रम हुआ संपन्न

09 Feb 2026

Meerut: फिर बदला मौसम, आसमान पर छाए बादल

09 Feb 2026

Meerut: फेसबुक पर फ्रेंडशिप के बाद युवक से चार लाख 70000 हजार रुपये की ठगी

09 Feb 2026

Meerut: कुएं की जमीन पर मंदिर न बनने देने की शिकायत की

09 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed