देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव के दौरान समरावता गांव के मतदान केंद्र पर हुए थप्पड़ कांड, आगजनी और हिंसा के मामले में आरोपी नरेश मीणा की आज टोंक की एससी/एसटी कोर्ट में वारंट पेशी हुई। इस मामले में एफआईआर नंबर 167/24 दर्ज है।
नरेश मीणा के वकील फतेहराम मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि कोर्ट में स्पेशल पीपी की ओर से मामले में चार्ज पूरी कर ली गई है, जबकि आरोपी पक्ष की ओर से बहस पहले ही की जा चुकी है। आज की बहस और पेशी के बाद कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 24 जून तय की है।
यह भी पढ़ें:
एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में नए नाम उजागर, उदयपुर के CDEO ने 10 लाख में खरीदी थी बेटे के लिए वर्दी
वकील फतेहराम मीणा का कहना है कि अब नरेश मीणा को ज़मानत मिलने की पूरी उम्मीद है और वे जल्द जेल से बाहर आ सकते हैं। गौरतलब है कि नरेश मीणा पिछले 7 महीने से अधिक समय से न्यायिक हिरासत में हैं। पहले उन्हें टोंक जेल से बूंदी जेल स्थानांतरित किया गया था, लेकिन अब एक बार फिर से उनकी मांग पर उन्हें टोंक ज़िला कारागृह में शिफ्ट कर दिया गया है।