{"_id":"684f10eba922e24fa307fc19","slug":"video-canal-overflows-in-niralanagar-w-block-water-enters-houses-2025-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"निरालानगर डब्ल्यू ब्लाॅक में नहरिया ओवरफ्लो, घरों में घुसा पानी, केशवनगर की सड़कें जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरालानगर डब्ल्यू ब्लाॅक में नहरिया ओवरफ्लो, घरों में घुसा पानी, केशवनगर की सड़कें जलमग्न
निरालानगर डब्ल्यू ब्लाॅक में नहरिया ओवरफ्लो होने से तीन बस्तियों और घरों में पानी भर गया। चार दिन से सैकड़ों परिवार घरों का पानी उलीचने को मजबूर हैं। केशवनगर के सड़कें भी जलमग्न हैं। उधर, सिंचाई विभाग के अधिकारी ने बताया कि लोगों की दिक्कत दूर करने के लिए सोमवार से नहर में कम पानी छोड़ेंगे।
लोअर गंगा केनाल और उससे जुड़ी नौरैयाखेड़ा-सीटीआई नहर में चार दिन से ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा है। इस वजह से बर्रा स्थित सचान चौराहे के पीछे निरालानगर स्थित डब्ल्यू ब्लाॅक बस्ती, गोपालनगर बस्ती, शिवनगर बस्ती के सैकड़ों घरों में नहर का पानी भर रहा है। इससे बचाव के लिए लोगों ने दरवाजे के पास ईंटें लगाई हैं। इसके बावजूद बचाव नहीं हो पा रहा है। डब्ल्यू-ब्लाॅक बस्ती के विनय प्रकाश, रानी, रीतेश, प्रेमप्रकाश, सचिन आदि ने बताया कि पानी भरने से गृहस्थी का सामान भी भीग गया है। खाना-पीना भी दूभर है। दिन-रात पानी उलीचा जाता है। अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं। रविवार को इसी बस्ती में नहर के किनारे लगा एक पेड़ और अन्य डाली टूटकर नहर में गिर गई। इससे पानी के साथ आई जलकुंभी और कचरा फंसने से पानी का बहाव कम हो गया। इस वजह से जलभराव और बढ़ गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।