{"_id":"684eb5b0723b80281c0e74f3","slug":"video-saltanapara-ka-madakal-kalja-ma-mahal-ka-mata-gharaval-na-dakatara-para-lparavaha-ka-aarapa-lga-kaya-hagama-2025-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर के मेडिकल कॉलेज में महिला की मौत, घरवालों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर के मेडिकल कॉलेज में महिला की मौत, घरवालों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा
सुल्तानपुर के मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां इलाज के दौरान आशा देवी की मौत हो गई। मृतका के भाई रंजीत ने स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा कि 14 जून की दोपहर 1 बजे उनकी बहन को पेट में तेज दर्द उठा। इस पर मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने हालत ठीक बताते हुए वार्ड में शिफ्ट कर दिया। रात को मरीज की स्थिति सामान्य थी।
अगली सुबह 8 बजे मरीज को फिर से तेज दर्द शुरू हुआ। मौके पर नर्स को बुलाया गया। नर्स ने एक इंजेक्शन लगाया। इसके बाद आशा की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने कई बार डॉक्टर को बुलाया। नर्स ने भी कई बार फोन किया, लेकिन डॉक्टर नहीं आए। जब मरीज की मृत्यु हो गई, तब डॉक्टर मौके पर पहुंचे।
परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में कार्रवाई की मांग की। सीएमएस डॉ. आरके मिश्रा ने कहा कि आरोप ग़लत हैं। डॉ. अविनाश ने महिला को जाकर देखा था। उसे कॉर्डिया की दिक्कत थी। कुछ दिन पहले भी उसे भर्ती कराया गया था। स्वस्थ्य होने पर परिजन यहां से लेकर गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।