{"_id":"684e64311a0827d35b0a70da","slug":"video-una-sugam-darshan-pass-system-is-a-problem-for-devotees-standing-in-queues-2025-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: सुगम दर्शन पास सिस्टम लाइनों में लगे श्रद्धालुओं के लिए आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: सुगम दर्शन पास सिस्टम लाइनों में लगे श्रद्धालुओं के लिए आफत
सुगम दर्शन पास सिस्टम लाइनों में लगे श्रद्धालुओं के लिए आफत बनता जा रहा है क्योंकि पास सिस्टम से भी काफी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन कर रहे हैं। जिसके चलते लाइनों में लगे श्रद्धालुओं की लाइनें बड़ी देर तक चल नहीं पाती जबकि सुगम दर्शन पास बनाकर लिफ्ट से मंदिर पहुंचकर सैकड़ों श्रदालु चंद मिनटों में माता रानी के दर्शन कर रहे हैं। पिछले कुछ समय में देखने में आया है कि सुगम दर्शन प्रणाली में काफी सुधार लाने की जरूरत है जिस ओर प्रशासनिक अधिकारीयों को गौर करने की जरूरत है। रविवार को संक्रांति के दिन मां चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिली। भीषण गर्मी में भी श्रद्धालु घंटों लाइनों में लगकर माता रानी के दर्शनों का इंतजार करते रहे। लाइनों में लगे बुजर्ग और छोटे बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। लाइनों में लगे श्रद्धालुओं को दो ढाई घंटे बाद माता रानी के दर्शन करने को मिले।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।