{"_id":"684eb81c2f9dd1b57c01e3ed","slug":"video-car-accident-in-panipat-2025-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: दिल्ली पैरलल नहर में आधी रात को गिरी अनियंत्रित कार, लोगों ने बचाई ड्राइवर की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: दिल्ली पैरलल नहर में आधी रात को गिरी अनियंत्रित कार, लोगों ने बचाई ड्राइवर की जान
दिल्ली पैरलल नहर में शांति नगर और जाटल रोड पुल के बीच विराट नगर फेज-3 के पास शनिवार देर रात को करीब डेढ़ बजे इसराना का एक व्यक्ति कार सहित नहर में गिर गया। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से कार सवार को नहर बाहर निकाला। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। पुलिस ने 12 घंटे बाद रविवार दोपहर को करीब 12:30 बजे क्रैन की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला। आशंका जताई जा रही है कि कार में कोई अन्य भी था। परिजनों ने कार में किसी अन्य के न होने की जानकारी दी। कार चालक फिलहाल बेशुध है।
पुराना औद्योगिक थाना की पुलिस के मुताबिक शनिवार देर रात को सूचना मिली थी कि एक आई-20 कार अनियंत्रित होकर दिल्ली पैरलल नहर में गिर गई है। सूचना पर तुरंत ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आस-पास मौजूद लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस ने घटना स्थल से कुछ दूरी पर एक युवक को नहर से बाहर निकाला। जिसकी पहचान सुनील कुमार निवासी इसराना के रूप में हुई। पुलिस ने सुनील को बेसुध हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से कुछ देर बाद उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सुनील के चचेरे भाई श्रीओम ने बताया कि देर रात को उन्हें सुनील की कार नहर में गिरने की सूचना मिली थी। जिसके वह मौके पर पहुंचे। सुनील परिवार का इकलौता बेटा है और खेती बाड़ी करता है। वह शनिवार दिन में ही कार लेकर निकला था। रात को जब वह नहीं लौटा तो 11 बजे उसे फोन किया था। लेकिन उसका फोन नहीं उठा था। इसके बाद करीब दो बजे पुलिस ने फोन कर हादसे की सूचना दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।