{"_id":"684eb5d2df374d57470ddd6a","slug":"video-amatha-ma-taja-brasha-na-umasa-bhara-garama-sa-thalii-rahata-2025-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में तेज बारिश ने उमस भरी गर्मी से दिलाई राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में तेज बारिश ने उमस भरी गर्मी से दिलाई राहत
अमेठी में जिला मुख्यालय गौरीगंज में तेज बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। वहीं किसानों की फसलों को भी बारिश से फायदा पहुंचा है। तेज धूप व उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। शाम करीब 3:15 बजे बूंदाबादी शुरू हुई तो थोड़ी ही देर बाद बड़ी-बड़ी बूंदें गिरने लगी और बारिश शुरू हो गई। हवा के साथ बादल बरसने शुरू हुए तो जमकर बारिश हुई। बारिश से धान की फसल को फायदा होगा, सबसे पहले खेतों में धान की नर्सरी को फायदा होगा, वहीं जिन किसानों ने धान रोपाई की तैयारी की है उन्हें भी सिंचाई करने में कम मेहनत करनी होगी। जिले में लंबे समय से नहरे सूखी हुई हैं। ऐसे में लोग बारिश की उम्मीद लगाए बैठे थे, बागवानी की फसल को भी बारिश से फायदा हुआ है। सब्जी के अतिरिक्त आम और जामुन की फसल को भी बारिश से फायदा होगा। पेड़ों में जामुन पकने लगी है, वहीं बारिश के बाद अब मीठी और अच्छी जामुन तैयार हो जाएगी। वहीं आम पकने में भी बारिश से फायदा होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।