{"_id":"684eb5c7b8c1c0da7d0ad6bc","slug":"video-saltanapara-ma-sarapathasha-ka-maraja-ka-mata-parajana-na-madakal-kalja-ka-imarajasa-ma-ka-taugdhafaugdha-2025-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में सर्पदंश के मरीज की मौत, परिजनों ने मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में सर्पदंश के मरीज की मौत, परिजनों ने मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में की तोड़फोड़
सुल्तानपुर में मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में सर्पदंश के मरीज की मौत हो गई। इस पर घरवालों ने जमकर तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर शांत किया। शव को रिक्शे में लादकर घर भेजा दिया।
अयोध्या जिले के चौरेबाजार निवासी शिवम (21) को रविवार दोपहर सांप ने काट लिया। परिजन आनन-फानन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचे। आरोप है कि परिजन वहां तैनात चिकित्सक व स्टाफ से जल्द देखने के लिए कह रहे थे। वार्ड बॉय ने एक इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद भी आराम नहीं हुआ तो फिर से इलाज करने को कहा। इसके बाद कोई उसे देखने नहीं आया। कुछ देर में उसकी मौत हो गई। मौत से आक्रोशित परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह समझाया और लाश को रिक्शे में रखवाकर मोर्चरी के लिए भेजा। सूचना पर सीएमएस डॉ. आरके मिश्रा भी इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे और पूछताछ की। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने कहा कि सूचना मिली है, मौके पर पुलिस मौजूद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।