{"_id":"684eb5a1d62c2e5b0b05f05e","slug":"video-makhayamatara-abdakaranagara-sa-karaga-kashhaka-tharaghatana-bma-yajana-ka-bhagatana-ka-sharaaata-tayaraya-para-2025-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री अंबेडकरनगर से करेंगे कृषक दुर्घटना बीमा योजना के भुगतान की शुरुआत, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री अंबेडकरनगर से करेंगे कृषक दुर्घटना बीमा योजना के भुगतान की शुरुआत, तैयारियां पूरी
अंबेडकरनगर में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10.45 बजे शिव बाबा धाम पहुंचेंगे। यहां से पूरे प्रदेश के कृषक दुर्घटना बीमा के लाभार्थियों को भुगतान की शुरुआत करेंगे। शिव बाबा धाम परिसर में दर्शन-पूजन करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही 11.84 करोड़ के विकास कार्यों लोकार्पण शिलान्यास करेंगे। इसके बाद पितृ भक्ति के केंद्र श्रवण धाम पहुंचकर दर्शन करेंगे। साथ ही यहां होने वाले विकास कार्यों का जायजा लेंगे। करीब सवा दो घंटे तक सीएम जिले में मौजूद रहकर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र व चेक भी देंगे।
इस मौके पर सीएम करीब 1184 करोड़ रुपये की 198 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 70 आशा कार्यकर्ताओं का चयन किया गया है, इनमें पांच को सीएम मंच से नियुक्ति पत्र देंगे। वहीं कोविड के दौरान नियुक्त किए गए 11 चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। वहीं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 183 पदों पर चयन हुआ। इनमें पांच को सीएम नियुक्ति पत्र देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।