{"_id":"684efc82533c54d43500bb94","slug":"video-cctv-footage-of-car-theft-2025-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"कार की चोरी का सीसीटीवी फुटेज आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला के सर्कुलर रोड पर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक शॉप में सुबह लगभग 5 बजे कार में आए चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। हालांकि यह घटना दुकान के नजदीक लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पीसीआर टीम ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार सर्कुलर रोड पर स्थित भुल्लर इलेक्ट्रॉनिक्स पर रविवार सुबह करीब 5 बजे कुछ कार सवार आए और दुकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये के स्पीकर, एम्प्लीफायर आदि सामान चोरी करके फरार हो गए। दुकान मालिक भुल्लर जब दुकान पर पहुंचा तो देखा दुकान के शटर के ताले टूटे हुए थे और अंदर सामान बिखरा हुआ था। घटना की सूचना कंट्रोल रूम पर देने के बाद मौके पर पीसीआर टीम के ASI सूरज कुमार ने मामले की जांच शुरू कर दी है। और सिटी थाना पुलिस को भी सूचित कर दिया है।
चोरी की यह घटना नजदीक लगे CCTV कैमरे में भी कैद हो गई है। जिसमें सुबह लगभग 5 बजे एक कार में आये चोरो ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।