सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   More than 500 blood donors of Abu Road were honored, 7128 units of blood were collected in the last 1 year

Sirohi: आबूरोड के 500 से ज्यादा रक्तदाताओं का हुआ सम्मान, बीते 1 साल में एकत्रित किया गया  7128 यूनिट रक्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sun, 15 Jun 2025 04:55 PM IST
More than 500 blood donors of Abu Road were honored, 7128 units of blood were collected in the last 1 year
विश्व रक्तदाता दिवस पर ग्लोबल हॉस्पिटल माउंटआबू, ट्रामा सेंटर आबूरोड एवं रोटरी इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मनमोहिनीवन परिसर स्थित ग्लोबल ऑडिटोरियम में एक समारोह का आयोजन हुआ। इसमें 500 से ज्यादा रक्तदाताओं का सम्मान हुआ। बीते 1 साल में 7128 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। 

समारोह में ब्रह्माकुमारी संस्थान के अतिरिक्त महासचिव बीके करुणाभाई ने कहा कि रक्तदान-जीवनदान है। संस्थान का प्रयास रहता है कि आबूरोड-माउंटआबू क्षेत्र में रक्त की कमी नहीं हो पाए, इसलिए समय प्रति समय रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं। अतिरिक्त महासचिव डॉ. बीके मृत्युंजयभाई ने कहा कि रक्तदान करना बहुत बड़ा पुण्य का कार्य है। आपका रक्त किसी के जीवन में खुशहाली लाता है। किसी को जीवनदान देता है। आप सभी परम सौभाग्यशाली हैं जो इतना महान, पुण्य का कार्य करते हैं। मेडिकल विंग के सचिव डॉ. बनारसीलाल ने कहा कि अस्पताल के प्रयासों से कभी भी माउंट आबू और आबू रोड में रक्त की कमी नहीं हो पाती है। मेडिकल विंग नशामुक्त भारत अभियान को पूरे देश में जोर-शोर से चला रहा है, जिसके बहुत ही सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। आप सभी भी सदा नशे से दूर रहें और स्वस्थ जीवन जीएं।

बीते 1 साल में एकत्रित हुआ 7128 यूनिट रक्त 
ग्लोबल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. प्रताप मिड्ढा ने बताया कि 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक ग्लोबल हॉस्पिटल द्वारा रक्तदान शिविर एवं अस्पताल में रक्तदाताओं द्वारा किए गए डोनेशन से 7128 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। इसमें 3540 यूनिट ब्लड अस्पताल से 3588 यूनिट ब्लड डोनेशन कैंप के माध्यम से एकत्रित किया गया। अस्पताल द्वारा सालभर में 34 रक्तदान शिविर लगाए गए।

पढ़ें: दया की मांगता रहा भीख, लेकिन आरोपी मारते रहे कोड़े; पुलिस का आरोप 'प्रेमिका से मिलने आया था'; जानें

रक्तदान से हृदय रोग का खतरा होता है कम
पैथोलॉजिस्ट डॉ. ज्योति मिश्रा ने रक्तदान का महत्व बताते हुए कहा कि रक्तदान से नया रक्त बनने की प्रक्रिया तेज़ होती है, जिससे रक्त कोशिकाएं तरोताज़ा रहती हैं और शरीर सक्रिय बना रहता है। शरीर में आयरन का संतुलन बना रहता है। यह हृदय संबंधी रोगों के खतरे को कम करता है। कुछ शोधों के अनुसार नियमित रक्तदान से लीवर, फेफड़े और पेट के कुछ कैंसर का जोखिम घटता है। रक्तदान से खून की गाढ़ापन कम होती है, जिससे हृदयाघात और स्ट्रोक की संभावना घटती है। एक बार रक्तदान करने से लगभग 650 कैलोरीज़ खर्च होती हैं, जिससे वजन नियंत्रण में सहायता मिलती है।

जीवनरक्षक कार्य है रक्तदान
डॉ. अनिल भंसाली ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि यह जीवनरक्षक कार्य है। यह मानवता की रक्षा का कार्य है। आप सभी ऐसे ही उत्साह के साथ आगे भी रक्तदान में भाग लेते रहें। संचालन बीके विशाल भाई ने किया। आभार ट्रामा सेंटर ब्लड बैंक के प्रभागी बीके धर्मेंद्र ने माना। बालिकाओं ने स्वागत में सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी। स्वागत गीत बीके युगरतन ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रक्तदाता ब्रह्माकुमार भाईयों का भी सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

दादरी के हंसावास खुर्द और डालावास में सरपंच व पंच चुनने के लिए शांतिपूर्वक चल रहा मतदान

15 Jun 2025

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एम्बुलेंस और पिकअप की टक्कर, पांच की मौत, पुलिस ने दी जानकारी

15 Jun 2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंची करनाल, बीजेपी नेताओं ने किया स्वागत

15 Jun 2025

Dharamshala: पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा आज, केंद्रों पर चेकिंग के बाद ही मिला प्रवेश

15 Jun 2025

बहादुरगढ़ के बादली में पंचायती चुनाव के लिए मतदान शुरू, बारिश के बावजूद वोटरों का उत्साह

विज्ञापन

महेंद्रगढ़ के गांव गुढ़ा में पंच पद के लिए मतदान जारी

रोहतक में बारिश, लोगों ने मिली गर्मी से राहत

15 Jun 2025
विज्ञापन

Damoh News: गर्भवती महिला के पति से मारपीट मामले में नर्स पर मामला दर्ज, दो पुलिस कर्मी लाइन अटैच

15 Jun 2025

Damoh News: आम बीनने गए तीन बच्चों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत, दो गंभीर घायल

15 Jun 2025

Karauli News: सपोटरा की बेटी ने नीट परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता, क्षेत्र का नाम रोशन किया

15 Jun 2025

अमेठी: शव लेकर आ रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

15 Jun 2025

Ujjain News: उज्जैन के मोहित ने Neet परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे, ऑल इंडिया 82 रैंक बनाई

15 Jun 2025

कुरुक्षेत्र में सुबह बदला मौसम, हल्की बूंदाबांदी से गर्मी से राहत

15 Jun 2025

कुरुक्षेत्र में योग मैराथन, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मैराथन को दिखाई हरी झंडी

15 Jun 2025

Rajgarh News:  मंदिर दान पेटी चोरी का खुलासा, 700 किलोमीटर दूर से बिना नंबर की कार सहित तीन को पकड़ लाई पुलिस

15 Jun 2025

Ujjain News:  कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर हुआ महाकाल का अलौकिक शृंगार, देखते ही रह गए श्रद्धालु

15 Jun 2025

गोमती नगर यूपी दर्शन पार्क में हिंदी साहित्य अकादमी लखनऊ की ओर से आयोजित हुआ कवि सम्मेलन

15 Jun 2025

गाजीपुर शहर के आधे हिस्से की बिजली गुल, चारों तरफ अंधेरा, देखें VIDEO

14 Jun 2025

मिर्जापुर के कई इलाकों में बारिश और आंधी-तूफान, गर्मी से मिली राहत, देखें VIDEO

14 Jun 2025

Jabalpur News: नाबालिग को चप्पलों और लातों से पीटा, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, केस दर्ज

14 Jun 2025

Ujjain News: ऐसा तूफान कि लोगों के देखते-देखते उड़ गया टीन शेड, घटना का वीडियो हो रहा वायरल

14 Jun 2025

लखनऊ: बदतर हैं केडी सिंह बाबू स्टेडियम के हाल, गंदे पानी से गुजर रहे हैं ताइकांडों सीखने आए बच्चे

14 Jun 2025

किशोर की पीट-पीटकर हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

14 Jun 2025

MP: विदेश में पढ़ाई के नाम पर छात्रा से लाखों ठगे, बताए कॉलेज में नहीं कराया दाखिला, वीजा-पासपोर्ट भी किए जब्त

14 Jun 2025

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन बोले- संवैधानिक संस्थाओं का सबसे ज्यादा दुरुपयोग भाजपा सरकार में

14 Jun 2025

MP News: पीसीसी चीफ पटवारी का बड़ा बयान, कहा- जनता को कैसे गुमराह करना यह प्रशिक्षण देने आ रहे अमित शाह

14 Jun 2025

कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में घाटमपुर और हमीरपुर के बीच बंद किया गया यमुना पुल

14 Jun 2025

ग्रेटर नोएडा में पेंट कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग, डीसीएम जली

14 Jun 2025

Shajapur: रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, 1.5 घंटे जंगल में खड़ी रही ट्रेन, यात्री होते रहे परेशान; फिर ऐसे बनी बात

14 Jun 2025

लखनऊ: सिपाहियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे सीएम और अमित शाह, योगी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

14 Jun 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed