सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Paper Error Sparks Uproar at MLSU: History Exam Out of Syllabus, Controller Resigns

Udaipur: मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में बीए प्राइवेट इतिहास पेपर विवाद, परीक्षा नियंत्रक का इस्तीफा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Sun, 05 Oct 2025 09:46 AM IST
Paper Error Sparks Uproar at MLSU: History Exam Out of Syllabus, Controller Resigns
मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीए फोर्थ सेमेस्टर प्राइवेट के इतिहास के पेपर में कई तरह की गड़बड़ियां सामने आई हैं। 95 फीसदी से ज्यादा सवाल आउट ऑफ सिलेबस थे। वहीं, कई टाइपिंग गलतियां भी देखने को मिलीं। पेपर में ‘मराठा’ की जगह ‘पराठा’ लिखा गया था। मामले के सामने आने के बाद एबीवीपी ने विरोध जताया और इसके बाद परीक्षा नियंत्रक को इस्तीफा देना पड़ा।

दरअसल, सुखाड़िया विश्वविद्यालय में बीते दिनों कुलपति के विवादित बयान का मामला थमा ही था कि बीए फोर्थ सेमेस्टर के प्राइवेट एग्जाम पेपर ने फिर मामले को गरमा दिया। शनिवार को History of India from 1885 to 1964 के पेपर में 1857 की क्रांति तक के सवाल पूछे गए। कई सवाल Indian Council Act से जुड़े थे, जबकि यह विषय पेपर के कोर्स में शामिल नहीं था।

महानगर मंत्री एबीवीपी पुप्पेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि विश्वविद्यालय में पेपर की लापरवाही के कारण एबीवीपी के कार्यकर्ता रजिस्ट्रार से मिलने पहुंचे, लेकिन रजिस्ट्रार के पास इसका कोई जवाब नहीं था। इस दौरान परीक्षा नियंत्रक पी.एस. राजपूत को बुलवाया गया, लेकिन उन्होंने जानकारी होने से इनकार करते हुए केवल जांच कराने की बात कही।

राठौड़ ने कहा कि विवादित बयान के बाद विश्वविद्यालय में विवादित पेपर भी छापे जा रहे हैं। न सिलेबस का ध्यान रखा जा रहा है और न ही जिम्मेदारों के पास कोई जवाब है। ज्यादा सवाल पूछे जाने के बाद पी.एस. राजपूत ने तुरंत परीक्षा नियंत्रक के पद से त्यागपत्र दे दिया।

पढे़ं: सिवांची गेट के पास रेग्जीन गोदाम में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्टूडेंट्स से दो दिनों का वक्त मांगा है और जांच के बाद निर्णय लेने की बात कही है। उन्होंने कहा कि संभाग भर से स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे। रजिस्ट्रार वृद्धिचंद गर्ग ने बताया कि राजपूत ने परीक्षा नियंत्रक के पद का लिखित इस्तीफा दिया है। राजपूत के पास अतिरिक्त कार्यभार था। इसे आगे विश्वविद्यालय स्तर पर प्रोसेस किया जाएगा। पेपर की गड़बड़ी पर जल्द जांच कर इसका समाधान किया जाएगा।

उदयपुर संभाग में सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स वाली मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में शनिवार से प्राइवेट स्टूडेंट्स के पेपर शुरू हुए थे। लगभग 60 सेंटर पर परीक्षा हुई, जिसमें 5,000 से अधिक स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। बीए प्राइवेट के कुल चार पेपर अभी बाकी हैं। परीक्षा नियंत्रक के रूप में लाइब्रेरी साइंस के सहायक आचार्य पी.एस. राजपूत के पास इसका चार्ज था। मामले के सामने आने के बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध जताया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Bareilly Violence News: बरेली जाने को लेकर अखिलेश यादव पर बरसे मौलाना शहाबुद्दीन रजवी!

05 Oct 2025

काशी में धूमधाम से मां दुर्गा की विदाई, गोदौलिया चौराहे पर ली गई पांच परिक्रमा, VIDEO

05 Oct 2025

शरद यामिनी महोत्सव का आयोजन, महिलाओं ने भजनों पर खेला डांडिया

05 Oct 2025

रॉयल गार्डन में जगन्नाथ महोत्सव में डांडिया रास का आयोजन

04 Oct 2025

रामलीला में राम जन्मोत्सव, नगर फुलवारी और ताड़का वध की लीला का हुआ मंचन

04 Oct 2025
विज्ञापन

Jabalpur News: चल समारोह के दौरान स्वागत मंच का पोल गिरा महिला की मौत, डेढ़ दर्जन घायल, भगदड़ मची

04 Oct 2025

सोपोर बारामूला निवासी हस्त शिल्प विशेषज्ञ जाहिदा अमीन को सीएसजेएमयू ने दी डीलिट की उपाधि

04 Oct 2025
विज्ञापन

VIDEO: रामलीला...भगवान श्रीराम और भरत का मिलन देख भर आईं आखें

04 Oct 2025

VIDEO: आरएसएस का शताब्दी वर्ष...भुजपुरा में निकाला गया पथ संचलन

04 Oct 2025

VIDEO: बाल रामलीला...वनवास खत्म कर लाैटे श्रीराम, भक्तों ने मनाई खुशी

04 Oct 2025

VIDEO: ग्रामीण अंचल में गूंज रहे टेसू-झांझी के तराने

04 Oct 2025

VIDEO: कुछ ही मिनटों में बाइक चोरी...कैमरे में कैद हुई पूरी घटना, ऐसे वाहन को ले उड़ा चोर

04 Oct 2025

VIDEO: नकली खाद देने का आरोप, किसानों ने थाने में दी तहरीर

04 Oct 2025

VIDEO: मिशन शक्ति अभियान...महिलाओं को किया गया जागरूक

04 Oct 2025

VIDEO: दो साल से मायके में रह रही पत्नी, युवक ने कर ली खुदकुशी

04 Oct 2025

श्री कृष्ण लीला में पूतना वध का हुआ मंचन, देखने उमड़ी भीड़

04 Oct 2025

नोएडा में हादसा: सर्विस रोड पर उलटी दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार बड़े नाले में गिरी, वीडियो वायरल

04 Oct 2025

Video: गढ़मुक्तेश्वर में खेत के पास पेड़ पर बैठा दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत; वीडियो में कैद हुआ खुंखार

04 Oct 2025

श्री रामलीला सोसायटी परेड की ओर से रामलीला में हवन पूजन का आयोजन

04 Oct 2025

कुरुक्षेत्र: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा खत्म होते ही ब्रह्मसरोवर ने लिया अनाजमंडी का रूप

04 Oct 2025

वायरल फीवर का प्रकोप, ओपीडी में लगी भीड़

04 Oct 2025

चुन्नीगंज स्थित कन्वेंशन सेंटर में लगी क्राफ्ट रूट प्रदर्शनी

04 Oct 2025

छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने कैंसर के प्रति लोगों को किया जागरूक, रैली निकाली

04 Oct 2025

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कन्वेंशन सेंटर में लगी क्राफ्ट रूट प्रदर्शनी में हिस्सा लिया

04 Oct 2025

Delhi: यमुना के तटों पर डीडीए की नई पहल, प्राकृतिक विरासत को मिलेगा नया आयाम, देखें रिपोर्ट

04 Oct 2025

दिल्ली में बड़ा हादसा: यमुना में डूबने से भाजपा नेता की मौत, मछलियों को दाना खिलाने पहुंचे थे नदी किनारे

04 Oct 2025

Viral Video: घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी, स्टार्ट नहीं हुई तो थार गाड़ी से खींच ले गए चोर

04 Oct 2025

पूर्व सांसद के जन्म दिन पर गंगा नदी में छोड़ी एक लाख मछलियां

04 Oct 2025

लॉरेंस बिश्नोई के बुरे दिन शुरू: गैंग के ही सदस्य बना रहे अलग अपना गिरोह, जानें क्या है पूरा मामला

04 Oct 2025

करनाल: राम नगर की सड़कों पर ढोलक की थाप पर निकाली गई शोभायात्रा

04 Oct 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed