{"_id":"604b5de98ebc3ee651745047","slug":"mandi-international-shivaratri-festival-and-raj-devta-madhorai-jaleb","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: शाही अंदाज में निकली माधोराय की जलेब, मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले का शानदार आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: शाही अंदाज में निकली माधोराय की जलेब, मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले का शानदार आगाज
वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 12 Mar 2021 06:37 PM IST
Link Copied
Chhoti Kashi Mandi में रियासतकालीन Raj Devta Madhorai की अगुवाई में शाही अंदाज में निकली Jaleb के साथ शुक्रवार को International Shivaratri Festival का शानदार आगाज हो गया। प्राचीन परंपरा का निर्वहन करते हुए Jaleb में Madhorai की पालकी के आगे-पीछे एक दर्जन से अधिक देवी-देवताओं के रथ चले। देवताओं के साथ पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर नाचते-गाते देवलुओं ने भी जलेब की शोभा बढ़ाई। देव ध्वनि की गूंज से मंडी शहर भक्तिमय हो उठा। CM Jairam Thakur ने Mandi के आराध्य देव Baba Bhootnath और Raj Devta Madhorai की पूजा-अर्चना कर जलेब में भाग लिया। Mandi रियासत के समय से चली आ रही परंपरा के अनुसार Raj Devta Madhorai के दरबार से दोपहर दो बजे जलेब शुरू हुई। इसके बाद पड्डल मैदान में ध्वजारोहण कर सात दिवसीय Festival का मुख्यमंत्री ने विधिवत शुभारंभ किया। मेला कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों को पगड़ी पहनाई गई। पुलिस के घुड़सवारों, होमगार्ड बैंड, महिला पुलिस और स्कूली बच्चों ने मार्च पास्ट करते हुए जलेब की शोभा बढ़ाई। यह महोत्सव छह दिन तक चलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।