{"_id":"6047923a1836d4100a473e52","slug":"tourists-in-sissu-atal-tunnel-rohtang-lahaul-spiti-himachal-pradesh","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: मार्च माह में अभी तक सबसे अधिक पर्यटक पहुंचे सिस्सू, बर्फ में कर रहे मौज मस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: मार्च माह में अभी तक सबसे अधिक पर्यटक पहुंचे सिस्सू, बर्फ में कर रहे मौज मस्ती
वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला/रोहतांग (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 09 Mar 2021 08:54 PM IST
Link Copied
मौसम खुलने के बाद Lahaul के Sissu में Tourist पहुंच रहे हैं। मोटरसाइकिल के साथ 1257 पर्यटक वाहन मंगलवार को Atal Tunnel Rohtang के आरपार हुए। हालांकि आजकल Manali में Tourists की संख्या कम हो गई है। Kullu-Manali पहुंचने वाले सैलानी Atal Tunnel पहुंच रहे हैं। 31 दिसंबर 2020 को करीब 3600 वाहन Atal Tunnel से गुजरे। नव वर्ष के दिन 3980 पर्यटक वाहन सुरंग के आरपार हुए। क्रिसमस के अगले दिन रिकॉर्ड 5400 से अधिक वाहन Atal Tunnel के आरपार हुए। पुलिस की ओर से पार्किंग के लिए सैलानियों को North Portal से सीधे नर्सरी की ओर भेजा जा रहा है। नॉर्थ पोर्टल में सड़क पर नो पार्किंग जोन बनाया गया है। लिहाजा पर्यटक वाहन सीधे Sissu के नर्सरी के Helipad का रुख कर रहे हैं। Sissu में साहसिक गतिविधियां चल रही हैं। Tourist तीन से चार घंटे मौज मस्ती करने के बाद Manali लौट रहे हैं। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि मंगलवार को मार्च महीने में अभी तक सबसे अधिक 1257 पर्यटक वाहन आरपार हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।