{"_id":"6044ffa138eae650d25e972c","slug":"video-of-sapt-devalaya-shobhayatra-vrindavan","type":"video","status":"publish","title_hn":"वृंदावन में सप्त देवालयों की भव्यता को देख गदगद हुए श्रद्धालु, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन में सप्त देवालयों की भव्यता को देख गदगद हुए श्रद्धालु, देखें वीडियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 07 Mar 2021 10:15 PM IST
Link Copied
गौड़ीय संप्रदाय के सप्त देवालयों की शोभायात्रा ने रविवार को श्रीबांकेबिहारी की नगरी की कुंज गलियों को भक्ति में सराबोर कर दिया। बाद में कुंभ क्षेत्र पहुंची। सप्त देवालयों के निशानों के नेतृत्व में बैंडबाजों के बीच शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। जगह-जगह वृंदावनवासियों ने शोभायात्रा में शामिल ठाकुरजी और उनके भक्तों पर पुष्पवर्षा करते हुए स्वागत किया। सप्त देवालयों की भव्यता देख श्रद्धालु गदगद हो गए। धर्म और आध्यात्मिक नगरी वृंदावन के सप्त देवालयों की निकाली गई शोभायात्रा में सबसे पहले मंदिरों के निशान नेतृत्व कर रहे थे। उनके पीछे मंदिर ठाकुर मदनमोहन, मंदिर गोविंद देव जी, मंदिर श्री राधागोपीनाथ जी, मंदिर श्रीश्री राधेश्याम सुंदर जी, मंदिर श्री राधारमण मंदिर, मंदिर श्री राधादामोदर और मंदिर श्री गोकुलानंद की सवारी थीं। सजे हुए डोलों में ठाकुरजी विराजमान थे। उनके साथ सप्त देवालयों के प्रमुख आचार्य एवं सेवायत चल रहे थे। दर्शन की अभिलाषा में रास्तों में खड़े लोग रथ और डोलों में विराजमान ठाकुरजी को नमन करते हुए निहारते नजर आए। सेवायतों की चरण वंदना कर रहे थे। शोभायात्रा का प्रमुख हिस्सा बनीं संकीर्तन करती मंडलियां और भजनों की धुन पर थिरकते श्रद्धालु धर्म नगरी के वातावरण को एक दिव्य आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान करते दिखाई दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।