{"_id":"654239244bdc3191010479f5","slug":"video-artists-gave-a-spectacular-presentation-of-thoda-dance-in-shimla","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शिमला में कलाकारों ने दी ठोडा नृत्य की शानदार प्रस्तुति, देखने के लिए उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शिमला में कलाकारों ने दी ठोडा नृत्य की शानदार प्रस्तुति, देखने के लिए उमड़े लोग
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 07:32 PM IST
शिमला के रिज मैदान के ओपन थियेटर में राज्य स्तरीय पहाड़ी दिवस पर पारंपरिक लोक वाद्य, लोक नाट्य, लोक गायन और लोकनृत्यों के माध्यम से कलाकारों ने हिमाचल की संस्कृति की अद्भुत झलक पेश की। नारकंडा से कलाकारों ने ठोडा लोकनृत्य की भव्य प्रस्तुति दी। इसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़े। महाभारत काल की युद्ध शैली को शिमला संसदीय क्षेत्र में दूरदराज के ग्रामीणों ने ठोडा नृत्य के रूप में जीवंत रखा है। जानकारी के अनुसार तीर कमान के इस खेल में पाशी और शाठी के दो दल एक दूसरे के खिलाफ खेलते हैं। यह खेल सतयुग से खेला जा रहा है। पहले यह युद्ध शैली थी जो अब खेल का रूप ले चुका है। इस खेल में इस्तेमाल किए जाने वाले तीर विशेष चांव की लकड़ी से बनते हैं। इसमें हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के पास तीर कमान, ढांगरू, सिलारा, डागरा और चमड़े का जूता पहना जाता है। खेल में पैर पर तीर मारने पर फाउल माना जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।