{"_id":"6555e941254b51fb140dfb45","slug":"video-dajapa-kada-ka-khalfa-kagaugdha-ma-tharaja-haga-efaaaiiaara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : डीजीपी कुंडू के खिलाफ कांगड़ा में दर्ज होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : डीजीपी कुंडू के खिलाफ कांगड़ा में दर्ज होगी एफआईआर
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 03:34 PM IST
हिमाचल प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडू के खिलाफ कांगड़ा में एफआईआर दर्ज की जाएगी और इसकी छानबीन होगी। महाधिवक्ता अनूप रतन ने मीडिया से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में वीरवार को स्टेट्स रिपोर्ट रखी गई। एसपी कांगड़ा और एसपी शिमला ने स्टेट्स रिपोर्ट पेश की। इस मामले में सरकार ने अदालत को आश्वस्त किया है कि कारोबारी की ओर से जो शिकायत की गई है उसमें कांगड़ा में एफआईआर दर्ज की जाएगी। बता दें कि हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पालमपुर के कारोबारी निशांत कुमार शर्मा द्वारा अपने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने से जुड़े मामले में एसपी शिमला और एसपी कांगड़ा से स्टेट्स रिपोर्ट तलब की थी। मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने गृह सचिव को भी मामले में नोटिस जारी किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।