Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
VIDEO : रेवाड़ी में रोडवेज की हड़ताल का मिला-जुला देखने को मिला असर, विभिन्न रूटों पर चली 25 से अधिक बसें
{"_id":"65546e2dfbd0c02cba0e0743","slug":"video-ravaugdha-ma-radavaja-ka-haugdhatal-ka-mal-jal-thakhana-ka-mal-asara-vabhanana-nprta-para-cal-25-sa-athhaka-bsa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रेवाड़ी में रोडवेज की हड़ताल का मिला-जुला देखने को मिला असर, विभिन्न रूटों पर चली 25 से अधिक बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रेवाड़ी में रोडवेज की हड़ताल का मिला-जुला देखने को मिला असर, विभिन्न रूटों पर चली 25 से अधिक बसें
रेवाड़ी में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का जिले में मिला-जुला असर देखने को मिला है। जहां रोडवेज कर्मचारियों का दावा है कि बसों का संचालन नहीं हो रहा है तो वहीं रोडवेज के जीएम का कहना है कि 25 से अधिक बसें विभिन्न रूटों पर चलाई गई है। लोगों को अधिक परेशानी नहीं हो रही है क्योंकि जैसे ही लोगों की भीड़ जमा हो रही है उसी हिसाब से प्रशासन द्वारा बसें चलाई जा रही है।
दूसरी तरफ भैया दूज होने की वजह से सुबह के समय कुछ भीड़ जरूर लगी, मगर प्रशासन ने बस की व्यवस्था तुरंत कराकर रूटों पर रवाना किया। हालांकि, यात्रियों का कहना है कि बसें काफी देरी से आ रही हैं जिस कारण वह काफी परेशान हैं।
प्राइवेट बसों में लोग छत पर सफर करने को मजबूर
दूसरी तरफ प्राइवेट बसों में लोग छत पर बैठकर सफर करने को मजबूर हैं क्योंकि बस के अंदर इतनी ज्यादा भीड़ है कि अंदर पैर रखने तक की जगह नहीं है। दरअसल, नारनौल की तरफ से आ रही एक बस जैसे ही नाई वाली चौक के नजदीक फ्लाईओवर पर पहुंची तो बस पर बड़ी संख्या में लोग छत पर बैठे हुए थे। चौक पर पुलिस टीम नाका लगाकर पहरा दे रही थी। जैसे ही बस चालक की नजर पुलिस टीम पर पड़ी तुरंत लोगों को छत से उतर कर नीचे आने के लिए कहा। उसके बाद लोग नीचे उतरने लगे।
सुचारू रूप से चल रही व्यवस्था
रोडवेज के जीएम देवदत्त का कहना है कि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जा रही है। यह जरूर है कि बसें पहले की तुलना में कुछ कम चल रही है। जैसे ही लोगों की संख्या अधिक हो रही है तुरंत बसों को रवाना किया जा रहा है। कुल मिलाकर, व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने की कोशिशें जारी है।
रेलवे स्टेशन पर लोगों की उमड़ी भीड़
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। कारण यह भी है कि छठ पर्व नजदीक आ रहा है। बड़ी संख्या में यूपी बिहार के लोग अपने-अपने गांव की ओर जा रहे हैं। कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें बसें समय पर नहीं मिल रही और वह ट्रेन का सहारा ले रहे हैं।
ये है पूरा मामला
बता दें कि दिवाली की रात अंबाला डिपो के चालक राजवीर सिंह की कुछ बदमाशों द्वारा हत्या कर दी गई थी। अंबाला डिपो के कर्मचारी इसे दो दिन से धरने पर बैठे हैं। प्रशासन के साथ अंबाला डिपो व सांझा मोर्चा के राज्य कमेटी के नेताओं से तीन-चार दौर की वार्ता हो चुकी है मगर कोई नतीजा नहीं निकला है। जिस पर सांझा मोर्चा द्वारा फैसला लिया गया है कि पूरे प्रदेश में सभी डिपो में चक्का जाम रहेगा। आज परिवहन मंत्री के साथ रोडवेज यूनियन की बातचीत होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।