{"_id":"69706e7329c0c9d8e90dfeeb","slug":"video-heli-taxi-service-launched-from-sanjauli-helipad-inaugurated-by-cm-sukhu-2026-01-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"संजौली हेलीपोर्ट उड़ानों के लिए खुला, हेली टैक्सी सेवा शुरू, सीएम सुक्खू ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजौली हेलीपोर्ट उड़ानों के लिए खुला, हेली टैक्सी सेवा शुरू, सीएम सुक्खू ने किया शुभारंभ
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:43 AM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजाैली हेलीपोर्ट आधिकारिक तौर पर उड़ानों के लिए खोल दिया गया है। इसी के साथ दो कंपनियों ने यहां से हेली टैक्सी सेवाएं शुरू कर दी हैं। बुधवार सुबह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इसका शुभारंभ किया। हेरिटेज एविएशन और पवन हंस लिमिटेड हेली टैक्सी सेवाएं दे रही हैं। हेरिटेज एविएशन शिमला के संजौली हेलीपोर्ट से रिकांगपिओ और कुल्लू रूट पर सेवाएं देगी जबकि पवन हंस लिमिटेड चंडीगढ़-शिमला रूट पर सेवाएं देगी। उड़ान योजना (उड़े देश का आम नागरिक) के तहत यह सेवाएं शुरू की जा रही हैं। केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय ने इसके लिए टेंडर किए थे। हेली टेक्सी सेवा के संचालन का 80 फीसदी खर्च केंद्र और 20 फीसदी प्रदेश सरकार वहन करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।