{"_id":"6ad72cb744166a7d7b0a87bd","slug":"video-kalibari-temple-shimla-mahanavami-puja-havan-sindoor-khela-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला: कालीबाड़ी मंदिर में महानवमी पर विशेष पूजा और हवन, मां सिद्धिदात्री के दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: कालीबाड़ी मंदिर में महानवमी पर विशेष पूजा और हवन, मां सिद्धिदात्री के दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु
Ankesh Dogra
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:26 PM IST
Link Copied
राजधानी शिमला के ऐतिहासिक कालीबाड़ी मंदिर में मंगलवार को महानवमी के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और हवन किया गया। सुबह सबसे पहले मां सिद्धिदात्री की पूजा की गई। इसके बाद सुबह नौ बजे विधि-विधान के साथ हवन हुआ। मंदिर में सुबह से ही मां के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं।
महानवमी के अवसर पर मंदिर में भक्तिमय माहौल रहा। दोपहर की महाआरती में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर के पुजारी मुक्ति चक्रवर्ती ने बताया कि महानवमी पर श्रद्धाभाव के साथ सुबह हवन और विशेष आरती की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
पुजारी मुक्ति चक्रवर्ती के अनुसार, बुधवार को मंदिर में बंगाली परंपरा के तहत सिंदूर खेला का आयोजन किया जाएगा। इसमें बंगाली महिलाएं मां को सिंदूर अर्पित कर एक-दूसरे को सिंदूर लगाएंगी। इसके बाद मां का शृंगार कर उन्हें विदाई दी जाएगी।
सिंदूर खेला बंगाली दुर्गा पूजा की प्रमुख परंपराओं में से एक है। इसके साथ ही दुर्गा पूजा के उत्सव का समापन भावनात्मक और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।