{"_id":"66acdcc326f45c27c90e7901","slug":"video-rajiv-bindal-said-bjp-leaders-will-cooperate-in-relief-work-during-disaster","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : राजीव बिंदल बोले-आपदा में भाजपा नेता राहत कार्यों में करेंगे सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : राजीव बिंदल बोले-आपदा में भाजपा नेता राहत कार्यों में करेंगे सहयोग
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 06:48 PM IST
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल आपदा प्रभावित क्षेत्र समेज पहुंचे इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित परिवारों का कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याएं भी सुनीं। बिंदल ने सभी पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री भी पहुंचाई और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लोगों की मदद में हाथ बढ़ाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा है कि प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के बीच भाजपा नेता और कार्यकर्ता प्रभावितों की हरसंभव मदद करेंगे। वीरवार सुबह 8 बजे से ही भाजपा के नेता और कार्यकर्ता आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में लग गए थे। भाजपा के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर मंडी जिला के पधर में, पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर और बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी मनाली से लेकर कुल्लू, भुंतर और मलाणा में राहत कार्य में सहयोग दे रहे हैं। आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार बागीपुल पहुंचे। कौल नेगी समेज गांव पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।