{"_id":"66ab6e693a2ad73d580ed38b","slug":"video-people-of-himachal-should-be-cautious-red-alert-issued-at-many-places-from-thursday-to-friday-morning","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सावधान रहें हिमाचल के लोग, शुक्रवार सुबह तक के लिए रेड अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सावधान रहें हिमाचल के लोग, शुक्रवार सुबह तक के लिए रेड अलर्ट जारी
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 04:45 PM IST
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बुधवार रात को तबाही मचाने वाली बारिश हुई। प्रदेश के बागी, मलाणा, थलटूखोड़, समेज में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। कई मकान, स्कूल और अस्पताल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बादल फटने से 50 से अधिक लोग अभी लापता हैं। अब तक चार शव बरामद हुए हैं। करीब चार पुल व 15 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के आंकड़ों के अनुसार बुधवार रात को कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से राज्य में गुरुवार से शुक्रवार सुबह तक कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार कुल्लू, मंडी व कांगड़ा जिले के कुछ स्थानों पर भारी बारिश का रेड अलर्ट है। अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश के कई भागों में 7 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।