{"_id":"66aa2431f1e601ffba07e7fb","slug":"video-after-eight-days-the-tree-hanging-on-the-gate-of-kangra-art-museum-was-removed","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : आठ दिन के बाद हटाया कांगड़ा कला संग्रहालय गेट पर लटका पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : आठ दिन के बाद हटाया कांगड़ा कला संग्रहालय गेट पर लटका पेड़
आखिर आठ दिन के बाद वन विभाग ने कोतवाली बाजार धर्मशाला स्थित
कांगड़ा कला संग्रहालय के मुख्य प्रवेशद्वार पर गिरे पेड़ को मौके से हटवा दिया है। 23 जुलाई को भारी बारिश के दौरान राजा रघुवीर सिंह क्लब के परिसर से एक विशाल पेड़ जड़ समेत उखड़कर यहां बगल में कांगड़ा कला संग्रहालय के मुख्य प्रवेशद्वार पर आ गिरा था। क्लब के पदाधिकारियों और कांगड़ा कला संग्रहालय के प्रभारी ने पेड़ गिरने की सूचना जिला प्रशासन को दी थी। प्रशासन ने संबंधित क्षेत्र के पटवारी को मौके पर पहुंच कररिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। राजस्व विभाग के पटवारी ने अपनी रिपोर्ट में प्रशासन को बताया कि यह पेड़ वन विभाग के भूमि पर है। जिसके चलते इस पेड़ को वन विभाग ही काट सकता है। जिला प्रशासन और वन विभाग में सही तालमेल न होने के चलते इस पेड़ को हटाने में दिक्कतें पेश आ रही थीं और करीब आठ दिन तक पेड़ यहां पर पड़ा रहा। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद वन विभाग और वन निगम हरकत में आए। जिला प्रशासन की ओर से तैयार की गई राजस्वरिपोर्ट के बाद वन विभाग ने वन विकास निगम को संबंधित पेड़ के कटाने के
निर्देश दिए। अब वन निगम के कर्मचारियों ने पेड़ का कटान करवा दिया है। वन विभाग उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला के मुख्य अरण्यपाल ई. बिक्रम ने कहा कि बारिश के कारण कांगड़ा कला संग्रहालय के मुख्य प्रवेशद्वार पर एक विशाल पेड़ गिर गया था। वन निगम के माध्यम से इस पेड़ को मौके से हटा दिया गयाहै।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।