{"_id":"66a8d955e0819ff8f1002c3c","slug":"video-kisan-sabha-sirmaur-burnt-copies-of-the-union-budget-in-nahan","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : किसान सभा सिरमौर ने नाहन में जलाई केंद्रीय बजट की प्रतियां, किसानों का ख्याल न रखने का लगाया आरोप, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : किसान सभा सिरमौर ने नाहन में जलाई केंद्रीय बजट की प्रतियां, किसानों का ख्याल न रखने का लगाया आरोप, किया प्रदर्शन
हिमाचल किसान सभा की जिला इकाई ने केंद्रीय बजट के विरोध में नाहन में प्रदर्शन किया। जिला महासचिव राजेंद्र ठाकुर, जगदीश पुंडीर के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान सभा ने शहीद स्मारक के समीप बजट के विरोध स्वरूप उसकी प्रतियां भी जलाई। इस मौके पर किसान नेता राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने जो भी वायदे देश के किसानों से किए थे उन वायदों को यह सरकार पूरा नहीं कर पाई है और केंद्रीय बजट में भी किसानों के हितों का कोई ख्याल नहीं रखा गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने एमपीएस लागू करने और छोटे किसानों के ऋण माफ करने का वायदा किया था जो पूरा नहीं किया। उन्होंने मांग की कि हिमाचल प्रदेश में सेब 5 हजार करोड़ से ज्यादा की इकोनॉमी है इसलिए सेब के आयात शुल्क को 100 प्रतिशत किया जाए ताकि सेब को अच्छा बाजार मिल सके और उत्पादकों को उसका फायदा हो। इस मौके सभा के कई सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।