Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
SDM touched feet of woman who came with complaint Unique sight seen in Chhindwara SDM office
{"_id":"66ab02678fc40c87380826a8","slug":"sdm-touched-feet-of-woman-who-came-with-complaint-unique-sight-seen-in-chhindwara-sdm-office-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-1951552-2024-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: SDM ने छुए शिकायत लेकर पहुंची महिला के पैर, कुर्सी पर बैठाया, पानी पिलवाया, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: SDM ने छुए शिकायत लेकर पहुंची महिला के पैर, कुर्सी पर बैठाया, पानी पिलवाया, जानें पूरा मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 01 Aug 2024 10:24 AM IST
छिंदवाड़ा एसडीएम कार्यालय में उस वक्त सब चौंक गए, जब एसडीएम ने एक महिला के पैर छू लिए। महिला शिकायत लेकर पहुंची थी।
एसडीएम सुधीर जैन अपने सहज स्वभाव के कारण आम जनता के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उनसे मुलाकात करने के लिए किसी को आम और खास बनने की जरूरत नहीं होती। उनके दफ्तर में कोई भी जनसामान्य पहुंचकर आसानी से मुलाकात कर सकता है। यही वजह है कि एसडीएम सुधीर जैन के पास जनसुनवाई के लिए सिर्फ मंगलवार को ही नहीं सप्ताह भर भीड़ लगी रहती है। आवेदकों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण भी एसडीएम तत्काल करते हैं। ऐसा ही एक मार्मिक नजारा बुधवार को एसडीएम कार्यालय में सामने आया, जब मोहखेड़ विकासखंड अंतर्गत सिमरिया से एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला उनसे मुलाकात करने चेम्बर में पहुंची तो एसडीएम ने सबसे पहले बुजुर्ग महिला को कुर्सी पर बैठाया, उन्हें पानी पिलवाया इसके बाद उनकी समस्या सुनी। बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसकी जमीन पर उनके बेटों ने कब्जा कर लिया है। बेटे जमीन देने तैयार नहीं है। जबकि वृद्धा का कहना था कि मैं किसी पर आश्रित नहीं रहूंगी, जब तक जिंदा हूं अपने हक के लिए संघर्ष करती रहूंगी। एसडीएम ने वृद्धा की सुनवाई की। इसके बाद उन्होंने बुजुर्ग महिला के हौंसले और आत्मस्वाभिमान को देखकर पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।
सिविल कोर्ट में चल रहा प्रकरण
एसडीएम के पास आवेदन लेकर जो 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला पहुंची थी। दरअसल वह सिमरिया की रहने वाली है, जिनकी जमीन पर उनके बेटों ने कब्जा कर लिया है, लेकिन इस मामले में तहसीलदार और एसडीएम कोर्ट का हस्तक्षेप नहीं है, क्योंकि मामला सिविल न्यायालय में चल रहा है। जहां से स्टे लगा हुआ है। एसडीएम ने बुजुर्ग महिला से बात कर उन्हें न्यायालय जाने की सलाह दी। इस बीच एसडीएम से मुलाकात करने पहुंचे कुछ लोगों ने बुजुर्ग महिला से एसडीएम की मुलाकात करते हुए वीडियो बना लिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो की हर कोई प्रशंसा कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।