{"_id":"68273103711d9bdce60b2eb2","slug":"video-shimla-a-delegation-of-gram-rozgar-sevak-sangh-met-the-chief-minister-2025-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 06:05 PM IST
हिमाचल प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ (जी.आर.एस.एस.) के प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की तथा उन्हें विभिन्न मांगों से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के लिए बजट आवंटन को आधा किया गया है जिस कारण उन्हें नियमित रूप से वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले को केन्द्र सरकार के समक्ष उठाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी तथा उनकी समस्या के समाधान के लिए रिवाल्विंग फंड की स्थापना की संभावनाओं का पता लगाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सरकारी कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है तथा इनके समाधान के लिए उचित कदम उठा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।