Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Saharanpur News
›
Two history-sheeters arrested after police encounter in Saharanpur, one shot in the leg, pistols and cartridges recovered
{"_id":"6826d48dc9da073e06078745","slug":"video-two-history-sheeters-arrested-after-police-encounter-in-saharanpur-one-shot-in-the-leg-pistols-and-cartridges-recovered-2025-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, तमंचे, कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, तमंचे, कारतूस बरामद
डिंपल सिरोही
Updated Fri, 16 May 2025 11:30 AM IST
Link Copied
सहारनपुर में मिर्जापुर कोतवाली पुलिस ने दो हिस्ट्रीशीटर गौकशों को मुठभेड़ के दौरान पकड़ा है।
अतिरिक्त इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात्रि वह मय फोर्स के गांव पाडली के पास रजबाहे के तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।उनको गांव नौशेरा की तरफ से दो बाइक सवार संदिग्ध आते दिखाई दिए, जिनको चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया गया तो नहीं रूके और गांव सिकन्दरपुर की तरफ भागने लगे।
पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो कुछ दूरी पर आगे जाकर उनकी बाइक फिसलकर गिर गई और दोनों बदमाशों ने पास में आम के बाग में पेडों की आड़ लेकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी गई। पुलिस द्वारा भी जवाब के फायरिंग की गई जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया जिसको उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया दूसरे बदमाश को भी पकड़ लिया गया दोनों ने पूछताछ में अपने नाम बुरहान पुत्र फक्कर निवासी गांव रायपुर एवं अहसान पुत्र फक्कर निवासी गांव रायपुर बताए।दोनों के पास से दो तमंचे, दो जिंदा एवं दो खोखा कारतूस,गौकशी छुरी रस्सा आदि उपकरण,एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि दोनों गौकश कोतवाली मिर्जापुर एवं बेहट के हिस्ट्रीशीटर हैं और पहले भी डेढ़ दर्जन से भी अधिक मुकदमें दर्ज है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।