{"_id":"68263ea6c758ea0c3803d143","slug":"video-bhadohi-district-magistrate-issued-show-cause-notice-to-the-regional-pollution-officer-2025-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"भदोही के जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी को कारण बताओ नोटिस दिया, लापरवाही पर एक्शन होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही के जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी को कारण बताओ नोटिस दिया, लापरवाही पर एक्शन होगा
जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम शैलेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। कार्य में लापरवाही बरतने पर क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी को डीएम ने कारण बताओ नोटिस जारी किया। प्रभागीय वनाधिकारी को निर्देष दिया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण कराएं। उन्होंने गीला और सूखा/ठोस, अपशिष्ट कचरा प्रबन्धन पर बल दिया। समिति के सदस्यों ने डोर-टू-डोर जाने वाली कचरा गाड़ियों में ही एक कलेक्शन बाक्स को ही ई-कचरा कलेक्शन बैंक के रूप में स्थापित कर पहल करने का सुझाव दिया। पॉलिथीन पर प्रतिबंध के बावजूद दुकानदार और ग्राहको के प्रयोग किए जाने वाले पर्यावरणीय नुकसान के प्रति चिंता जताई। सभी ईओ को अभियान चलाकर कार्रवाई का निर्देश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।