Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Nainital News
›
DFO Chandrashekhar Joshi said that special arrangements have been made for the safety of wildlife in the zoo in nainital
{"_id":"6826d5e1b83f3645ae0cd09b","slug":"video-dfo-chandrashekhar-joshi-said-that-special-arrangements-have-been-made-for-the-safety-of-wildlife-in-the-zoo-in-nainital-2025-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"नैनीताल : प्राणी उद्यान में सुरक्षा के किए गए खास इंतजाम : डीएफओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल : प्राणी उद्यान में सुरक्षा के किए गए खास इंतजाम : डीएफओ
डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि जू में वन्यजीवों की सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। उद्यान में मौजूद सभी पक्षियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और निगरानी की जा रही है। संवेदनशील बाड़ों में सीमित प्रवेश लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है। साथ ही कीटनाशक का छिड़काव किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को वह नैनीताल जू में पत्रकारों से वार्ता में सुरक्षा संबंधी जानकारी दे रहे थे। उन्होंने बताया कि पक्षियों में बीमारी के लक्षणों की शीघ्र पहचान और इलाज के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। यहां आने वाले लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पक्षी बाड़ों के प्रवेश और निकास पर कीटाणुनाशक की व्यवस्था की गई है। पक्षियों के साथ काम करने वाले कर्मचारियों को साफ कपड़े और जूते उपलब्ध कराए गए हैं। पक्षियों को संभालते समय या उनके बाड़ों में प्रवेश करते समय दस्ताने और मास्क का प्रयोग अनिवार्य है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।