{"_id":"6a8a9b6d2a424b5c2c079861","slug":"video-shimla-backlog-recruitment-demand-jaivant-kumar-protest-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला में बैकलॉग भर्ती की मांग को लेकर जयवंत का धरना, सरकार से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में बैकलॉग भर्ती की मांग को लेकर जयवंत का धरना, सरकार से लगाई गुहार
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:34 PM IST
Link Copied
बैकलॉग आधार पर भर्ती की मांग को लेकर जयवंत कुमार ने शिमला के कालीबाड़ी मंदिर के समीप स्थित रेनशेल्टर में धरना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि वह लंबे समय से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांग पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।
जयवंत कुमार के अनुसार, करीब एक वर्ष पहले छोटा शिमला में अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान उनकी टांग में फ्रैक्चर हो गया था। चोट के बावजूद उन्होंने अपना संघर्ष जारी रखा और अब दोबारा धरने पर बैठे हैं।
उन्होंने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। उनकी पत्नी 100 फीसदी दृष्टिहीन हैं और कैंसर से भी पीड़ित हैं। ऐसे हालात में परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों और इलाज का खर्च उठाना उनके लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।
जयवंत ने आरोप लगाया कि आर्थिक परेशानियों के बावजूद उनके परिवार को पंचायत स्तर पर बीपीएल श्रेणी में शामिल नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि इसके चलते उन्हें उपलब्ध सरकारी सुविधाओं और योजनाओं का लाभ लेने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
धरने पर बैठे जयवंत का कहना है कि एक तरफ वह स्वयं शारीरिक परेशानी से गुजर रहे हैं, जबकि दूसरी ओर पत्नी की गंभीर बीमारी और परिवार की आर्थिक स्थिति ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
उन्होंने सरकार से बैकलॉग आधार पर भर्ती प्रक्रिया को जल्द आगे बढ़ाने और अपने परिवार की परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की है। जयवंत ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांग पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।