{"_id":"6ae456549bc760fb7401fb34","slug":"video-shimla-cloudy-weather-cold-himachal-rain-snow-forecast-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला में सुबह से छाए बादल, ठंडक बढ़ी; हिमाचल के ऊंचे इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में सुबह से छाए बादल, ठंडक बढ़ी; हिमाचल के ऊंचे इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार
Ankesh Dogra
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:03 PM IST
Link Copied
राजधानी शिमला में शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। बादलों के कारण धूप नहीं निकलने से शहर में ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम के इस बदलाव के बीच प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 30 अक्तूबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम बदलने के आसार हैं। मैदानी और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसके बाद अगले तीन से चार दिनों में तापमान धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री तक बढ़ने का अनुमान है। अधिकतम तापमान में भी अगले 48 घंटों में 3 से 6 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।
पूर्वानुमान के मुताबिक 1 और 2 नवंबर को चंबा और कांगड़ा के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 1 नवंबर को कुल्लू और मंडी में भी एक-दो स्थानों पर मौसम बदलने की संभावना है।
शिमला और सिरमौर में 30 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान है। किन्नौर में 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक अलग-अलग दिनों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। लाहौल-स्पीति में भी 2 नवंबर तक कुछ स्थानों पर बारिश या बर्फबारी के आसार हैं। 3 नवंबर से प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में माइनस 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, इससे पहले दिन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना में 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
बीते 24 घंटों में मूरंग में 12.6 मिलीमीटर, धर्मपुर में 6.0, सांगला में 5.4, कसौली में 4.0, पांवटा साहिब में 3.4 और कल्पा में 2.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने 30 अक्तूबर से 5 नवंबर तक प्रदेश के किसी भी जिले के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।