{"_id":"6adb2e5016e3d73ec6035b6d","slug":"video-shimla-markets-karwa-chauth-shopping-women-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ के लिए सजने लगे शिमला के बाजार, खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवा चौथ के लिए सजने लगे शिमला के बाजार, खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़
Ankesh Dogra
Updated Fri, 23 Oct 2026 03:32 PM IST
Link Copied
करवा चौथ पर्व को लेकर राजधानी शिमला के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। इस वर्ष करवा चौथ 29 अक्तूबर को मनाया जाएगा। पर्व की तैयारियों के बीच शुक्रवार को शहर के लोअर बाजार में खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही।
करवा चौथ के लिए दुकानदारों ने अपनी दुकानों में आकर्षक चूड़ियां, बिंदिया, व्रत की थाली, डिजाइनर कड़े और अन्य जरूरी सामान सजाकर रखा है। महिलाएं भी पर्व को लेकर उत्साहित नजर आ रही हैं और खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रही हैं।
दुकान संचालकों के अनुसार, फिलहाल बिक्री थोड़ी कम है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि करवा चौथ नजदीक आने के साथ खरीदारी में तेजी आएगी। पर्व से पहले बाजारों में ग्राहकों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।