फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla rural sports mahakumbh 9553 players 21 lakh prize money

शिमला ग्रामीण खेल महाकुंभ में उतरेंगे 9553 खिलाड़ी, 21 लाख के नकद पुरस्कार बांटे जाएंगे

Wed, 21 Oct 2026 01:09 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Wed, 21 Oct 2026 01:09 PM IST
shimla rural sports mahakumbh 9553 players 21 lakh prize money
शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए 25 अक्टूबर से 15 नवंबर तक खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। ‘खेलेंगे भी, खिलेंगे भी’ थीम पर होने वाले इस आयोजन में 9553 खिलाड़ी और आयोजन समिति के सदस्य हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को कुल 21 लाख रुपये के नकद पुरस्कार, ट्रॉफियां और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि शिमला ग्रामीण खेल महाकुंभ का आयोजन पिछले कई वर्षों से युवाओं, महिलाओं और पुरुषों को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से किया जा रहा है। प्रदेश में पिछले दो वर्षों के दौरान प्राकृतिक आपदाओं के कारण इसका आयोजन नहीं हो पाया था। इस बार खेल महाकुंभ को बड़े स्तर पर आयोजित करने की तैयारी की गई है। खेल महाकुंभ का शुभारंभ 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे बनूटी में होगा, जबकि समापन समारोह 15 नवंबर को सुन्नी में आयोजित किया जाएगा। खेल महाकुंभ में क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, रस्साकशी, लोक नृत्य, फैशन शो और मॉडलिंग सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। आयोजकों के अनुसार क्रिकेट में 211, वॉलीबॉल में 50 और महिला व पुरुष कबड्डी में 60-60 टीमें भाग लेंगी। महिला और पुरुष बैडमिंटन में भी 60-60 टीमें हिस्सा लेंगी। इसके अलावा लोक नृत्य की 100 टीमें और रस्साकशी की 260 टीमें प्रतियोगिता में उतरेंगी। फैशन शो और मॉडलिंग के लिए अब तक 400 महिलाओं ने पंजीकरण करवाया है। म्यूजिकल चेयर सहित अन्य मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजन का हिस्सा होंगी। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन सुन्नी, करयाली, कुनिहार और कुण्डाघाट में किया जाएगा। अन्य खेल प्रतियोगिताएं सुन्नी और बनूटी में आयोजित होंगी। आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए 400 सदस्यों की समिति गठित की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि खेल महाकुंभ में केवल शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लोग ही भाग ले सकेंगे। एक पंचायत का खिलाड़ी किसी दूसरी पंचायत की टीम से नहीं खेल पाएगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी पंचायत और क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का अवसर देना है। आयोजकों के अनुसार रस्साकशी को छोड़कर अन्य प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को वियरिंग किट उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके साथ ही प्रत्येक खेल के खिलाड़ियों को संबंधित प्रतियोगिता के लिए प्लेइंग किट भी दी जाएगी। विक्रमादित्य सिंह ने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं और युवाओं को खेल गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि खेल मंत्री रहते हुए कटासनी इंडोर खेल मैदान के लिए छह करोड़ रुपये जारी करवाए थे। यहां इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य जारी है, जो आगामी चार से पांच महीने में पूरा हो जाएगा। कटासनी में करीब 26 करोड़ रुपये की लागत से इंडोर मल्टी पर्पज खेल मैदान विकसित किया जा रहा है। वहीं मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर में दिवंगत वीरभद्र सिंह की प्रतिमा सिंह अनावरण कार्यक्रम में एक ही गुट के नेताओ के शामिल होने के भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा गैर जिम्मेदाराना बात कर रही है। ये जिला स्तर का कार्यक्रम था सभी को निमंत्रण दिया था जो आ सका वो आए। इसमें कोई गुटबाजी वाली बात नहीं है। रिज पर मैन प्रतिमा लगी है उसमें कांग्रेस का पूरा शीर्ष नेतृत्व शामिल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

उज्जैन: भस्म आरती में गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भांग से हुआ शृंगार, दिव्य दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु

21 Oct 2026

रावण दहन के साथ गूंजा अच्छाई की जीत का संदेश, मेलों और झांकियों ने बांधा समां

21 Oct 2026

विजयादशमी धर्म और सत्य की विजय का पर्व-मंत्री गौरव गौतम

21 Oct 2026

कानपुर के धारी पूरवा रामलीला मैदान में सिलेंडर फटने से तीन लोग घायल

21 Oct 2026

Meerut: रावण के ससुराल मौरीपाड़े की ऐतिहासिक रामलीला में कलाकारों ने करतबों के साथ किया मंचन, दर्शकों की रही भारी भीड़

21 Oct 2026
विज्ञापन

हस्तिनापुर: मध्य गंग नगर में किया गया मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन

21 Oct 2026

हस्तिनापुर: मखदुमपुर कॉलोनी में धूमधाम से निकाली गई मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा

21 Oct 2026
विज्ञापन

हिन्दू नेशनल कॉलेज में रावण दहन के लिए उमड़ी भीड़, कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

21 Oct 2026

देहरादून: परेड मैदान में ऐसे हुआ लंका दहन

21 Oct 2026

ऋषिकेश: शॉर्ट सर्किट से जले पुतलों के बाद बच्चों के 40 रुपये के रावण ने बटोरी वाहवाही

21 Oct 2026

कानपुर: परेड में आतिशबाजी के बाद दहन किया गया रावण का पुतला, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

21 Oct 2026

कानपुर: साकेत नगर में मेघनाथ और रावण का पुतला दहन किया गया

21 Oct 2026

देहरादून: परेड ग्राउंड में पूरा नहीं जल पाया रावण का पुतला, सभी 10 चेहरे और हाथ नहीं जले

21 Oct 2026

VIDEO: रामलीला मैदान में जीवंत हुआ महासंग्राम, धर्म की विजय के साक्षी बने हजारों श्रद्धालु

20 Oct 2026

VIDEO: ब्रज के गांवों में आज से अड़ेगा टेसू, रूठेगी झांझी; बाजार में खूब हुई बिक्री

20 Oct 2026

VIDEO: प्रतिमा विसर्जन को नाचते गाते निकली महिला श्रद्धालुओं की टोलियां

20 Oct 2026

मंत्री कृष्ण बेदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- नायब सैनी के नाम का फोबिया हो गया है

20 Oct 2026

दमोह में दिल दहला देने वाली घटना: तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदी मां, तीनों की मौत; पांच वर्षीय बेटी बच निकली

20 Oct 2026

हरिद्वार: हरकी पैड़ी पर सूख गई गंगा की धारा...अब निकलेगा, धन और वैभव

20 Oct 2026

बालाघाट: भगवान राम के तीर चलाने से पहले ही धूं-धूं कर जला रावण, वर्षों की परंपरा में दिखा अनोखा घटनाक्रम

20 Oct 2026

मसूरी: धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया विजयदशमी का पर्व

20 Oct 2026

तीन नहीं, चार पुतलों का हुआ दहन... रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के साथ 'कॉकरोच' का भी पुतला दहन

20 Oct 2026

VIDEO: कुबेरपुर में यमुना में श्रद्धालुओं ने किया दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

20 Oct 2026

महिला ने दो बच्चों संग कुएं में कूदकर दी जान

20 Oct 2026

मंडला अपराध: महाराजपुर में दिनदहाड़े 35 लाख की चोरी, 20 तोला सोना और चांदी लेकर फरार हुए चोर

20 Oct 2026

VIDEO: जाट महासभा ने हर्षोल्लास से मनाया दशहरा पर्व, शस्त्रों का किया पूजन

20 Oct 2026

VIDEO: बोलिया तिराहे पर रावण दहन, उमड़ी भीड़

20 Oct 2026

VIDEO: सकीट - थाना क्षेत्र के ग्राम इशारा में रामलीला को देखने के लिए आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और देर रात तक जमे रहे।

20 Oct 2026

VIDEO: रामबाग चौराहे पर जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने चलाया अभियान

20 Oct 2026

VIDEO: खारी नदी पर बने कुंडों में गूंजे जयकारे, नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई

20 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed